फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Company manager held hostage and ransom of Rs 1 crore demanded

Ghaziabad News: कंपनी मैनेजर को बंधक बना मांगी एक करोड़ की रंगदारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Company manager held hostage and ransom of Rs 1 crore demanded
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेेंशन में एक बिल्डर के खिलाफ एक कंपनी के मैनेजर ने एक करोड़ रुपये रंगदारी मांगने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि 4.75 करोड़ रुपये निवेश कराने के लिए बिल्डर ने पहले ही लिए और फिर रकम लौटाने से इन्कार कर दिया। जब उससे तकादा किया तो आरोपी ने बंधक बनाकर पिस्टल के बल पर उनसे रंगदारी मांगी।
विज्ञापन

कविनगर निवासी अनुज मित्तल ने बताया कि उनकी कंपनी भवन निर्माण का काम करती है। वह कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। 2023 में उनकी मुलाकात राजनगर एक्सटेंशन में एक बिल्डर राजीव अरोड़ा से हुई थी। उनके कहने पर उन्होंने 4.75 करोड़ बिल्डर की कंपनी में निवेश कर दिए। हर महीने मुनाफा देने की बात तय हुई लेकिन उसने कोई मुनाफा नहीं दिया। तकादा करने पर टालते रहा। आरोप है कि फरवरी में वह राजनगर में किसी काम से गए थे तभी राजीव अरोड़ा अपने चार, पांच साथियों के उन्हें रोक लिया और कहा कि रुपये नहीं लौटाएगा। साथ ही पिस्टल दिखाकर उनसे एक करोड़ रुपये 15 दिन में देने को कहा और उनकी जेब से 40 हजार रुपये निकाल लिए। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि घटना पुरानी है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed