Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Commonwealth Kabaddi Championship medalists Anu and Priya receive promotion

Ghaziabad News: कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप में पदक विजेता अनु और प्रिया की हुई पदोन्नति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Commonwealth Kabaddi Championship medalists Anu and Priya receive promotion
गाजियाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में 31 अक्तूबर 2026 को हुई प्रथम कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप-2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए युगांडा को 35-15 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत में गोविंदपुरम की 47वीं वाहिनी पीएसी में तैनात दो महिला खिलाड़ी अनु व प्रिया ने अहम भूमिका निभाई। कोच शिवम धारीवाल ने बताया कि फाइनल मुकाबले में खिलाड़ी अनु ने आक्रामक खेल दिखाते हुए सात रेड अंक हासिल किए, जबकि प्रिया ने बेहतरीन रक्षात्मक खेल का परिचय देते हुए चार डिफेंस अंक अर्जित किए। उनकी इस उपलब्धि पर अनु को आरक्षी पद से पदोन्नति कर निरीक्षक बनाया गया। वहीं प्रिया को आरक्षी पद से पदोन्नति कर मुख्य आरक्षी बनाया गया। वाहिनी की सेनानायक चारू निगम ने दोनों खिलाड़ियों व कोच को शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया। उन्होंने कहा उनके खेल, समर्पण और टीम भावना से भारतीय महिला टीम को स्वर्णिम सफलता हासिल करने में मदद मिली। साथ ही उनकी यह ऐतिहासिक सफलता व उत्कृष्ट प्रदर्शन अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed