फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Committee to decide vending zone will be formed in the corporation

वेंडिंग जोन तय करने को निगम में बनेगी कमेटी

Tue, 27 Jun 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Updated Tue, 27 Jun 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Committee to decide vending zone will be formed in the corporation
नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। वेंडिंग जोन बनाने के लिए नगर निगम में कमेटी बनाई जाएगी। शासन के आदेश पर नगर आयुक्त की अध्यक्षता में बनने वाली इस कमेटी में दो पार्षदों और वेंडर्स एसोसिएशन के दो प्रतिनिधियों के साथ-साथ अधिकतम 40 सदस्य हो सकते हैं।

विज्ञापन


नगर आयुक्त ने कमेटी गठित करने के लिए सूचना जारी कर आवेदन मांगे हैं। इस कमेटी को अक्तूबर तक वेंडिंग जोन बनाकर शासन को रिपोर्ट भेजनी है। नगर आयुक्त चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश पथ विक्रेता (जीविका संरक्षण एवं पथ विक्रय विनियमन) नियमावली-2017 के तहत शहर में वेंडिंग जोन बनाए जाने हैं।
विज्ञापन


शहर में करीब 25 हजार वेंडर्स को आजीविका के लिए जगह उपलब्ध कराई जानी है। नगर आयुक्त का कहना है कि इसके लिए सबसे पहले कमेटी का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कमेटी में 20 से कम और 40 से ज्यादा सदस्य नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें दो पार्षद, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, एसपी ट्रैफिक, डीएम के प्रतिनिधि, जीडीए, आवास आयुक्त के प्रतिनिधि, पीडब्ल्यूडी, पावर कारपोरेशन और अग्निशमन विभाग से एक-एक अधिकारी भी शामिल रहेंगे।


एनजीओ और वेंडर्स एसोसिएशन के दो-दो प्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे। नगर आयुक्त ने बताया कि वेंडर्स को चार वर्ग मीटर का स्थान दिया जाएगा। निर्धारित वेंडिंग जोन में ही वह कारोबार कर सकेंगे। नो वेंडिंग जोन में ठेले, खोखे, पटरी व बाजार नहीं लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed