फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Commercial cylinder prices hiked ahead of the festive season; risk of black marketing of domestic cylinders rises.

Ghaziabad News: त्योहारी सीजन से पहले व्यावसायिक सिलिंडर के बढ़े दाम, घरेलू की कालाबाजारी का खतरा बढ़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Commercial cylinder prices hiked ahead of the festive season; risk of black marketing of domestic cylinders rises.
गाजियाबाद। त्योहारी सीजन शुरू होने से ठीक पहले व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़ने से होटल-रेस्टोरेंट, हलवाई और कैटरिंग कारोबार की लागत बढ़ गई है। 19 किलो का व्यावसायिक सिलिंडर 62.50 रुपये महंगा होकर 2810 रुपये का हो गया है। वहीं, 14.2 किलो का घरेलू सिलिंडर 939.50 रुपये पर स्थिर है।
विज्ञापन

दाम बढ़ने के बाद घरेलू और व्यावसायिक सिलिंडरों की कीमत में करीब 1870 रुपये का अंतर हो गया है। इस अंतर के कारण घरेलू सिलिंडरों के व्यावसायिक इस्तेमाल की आशंका बढ़ गई है। एजेंसी संचालकों का भी यही मानना है। हलवाई, छोटे ढाबे और स्ट्रीट वेंडर कम कीमत वाले घरेलू सिलिंडरों का इस्तेमाल न करें, इस पर गैस एजेंसी संचालकों और आपूर्ति विभाग की निगरानी बढ़ाने की जरूरत है। पीएनजी कनेक्शन के बावजूद ले रहे एलपीजी
विज्ञापन

गैस एजेंसियों के मुताबिक, जिले में करीब 90 फीसदी उपभोक्ता पात्रता के अनुसार 25वें दिन घरेलू सिलिंडर बुक करा रहे हैं। इनमें पीएनजी कनेक्शन वाले उपभोक्ता भी शामिल हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि इनमें से कई सिलिंडर व्यावसायिक गतिविधियों में खपाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक होगी
जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि व्यावसायिक सिलिंडरों की कीमत बढ़ने के बाद घरेलू सिलिंडरों के दुरुपयोग की आशंका को लेकर विभागीय निगरानी की जा रही है। तेल कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर एजेंसी संचालकों की चिंताओं और बुकिंग के आंकड़ों पर भी चर्चा की जा रही है।

----
त्योहारों पर ढाई गुना तक बढ़ सकती है खपत
जिले में सामान्य दिनों में रोजाना औसतन 1800 व्यावसायिक सिलिंडरों की खपत होती है। रामलीला, दुर्गा पूजा, करवा चौथ, धनतेरस और दीपावली के दौरान कैटरिंग, होटल-रेस्टोरेंट और मिठाई कारोबार बढ़ने से यह मांग दो से ढाई गुना तक पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान रोजाना 3600 से 4500 व्यावसायिक सिलिंडरों की जरूरत पड़ सकती है। रेस्टोरेंट संचालक सचिन छाबड़ा का कहना है कि कच्चे माल के साथ ईंधन महंगा होने से कारोबार की लागत बढ़ रही है। व्यावसायिक सिलिंडर की कीमत कम नहीं हुई तो उत्पाद के दाम बढ़ाने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed