फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   collision killed riding a Scooty Trole teacher

ट्रोले की टक्कर से स्कूटी सवार अध्यापिका की मौत

Tue, 19 Apr 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 19 Apr 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
collision killed riding a Scooty Trole teacher
accident - फोटो : अमर उजाला

डायमंड फ्लाईओवर पर सोमवार दोपहर स्कूटी सवार अध्यापिका को ट्रोले ने कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ट्रोला छोड़कर आरोपी चालक भाग गया। पुलिस ने ट्रोले को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अध्यापिका गायत्री (35) आगरा स्थित जाकरण चौराहे के पास नाई की मंडी की रहने वाली थीं। उनकी शादी राजस्थान के भरतपुर स्थित वैर निवासी हरिदयाल सिंह से 12 साल पहले हुई थी। हरिदयाल नोएडा स्थित ग्रीन पावर इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बतौर एजीएम कार्यरत हैं।
विज्ञापन


गायत्री पति हरिदयाल और बेटे विशाल के साथ क्रॉसिंग्स रिपब्लिक की सुपरटेक सोसायटी में रहती थीं। मोरटा के पास मथुरापुर जूनियर हाईस्कूल में अध्यापिका थीं। वह सोमवार दोपहर डेढ़ बजे स्कूल से क्रॉसिंग्स रिपब्लिक सोसायटी स्कूटी पर जा रही थीं। डायमंड फ्लाईओवर पर पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ट्रोला चालक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। गायत्री सड़क पर गिर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रोले का पहिया उनके सिर पर चढ़ गया। गायत्री ने हेलमेट पहना था, उनके सिर के  टुकड़े हो गए थे। ब्रांडेड कंपनी हेलमेट पिचक कर गायत्री के  सिर में ही फंस गया था। मौके पर भीड़ जुट गई।

राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस द्वारा गायत्री को संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने स्कूटी की आरसी से उनका एड्रेस ट्रेस किया।

परिजनों को घटना की सूचना दी। पति हरिदयाल, बेटा विशाल और अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन भरतपुर ले जाएंगे। एसएचओ कविनगर अशोक सिसौदिया ने बताया कि ट्रोले को कब्जे में ले लिया गया है।


आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस को फल और जूस पडे़ मिले। गायत्री फल और जूस लेकर घर जा रही थीं।

पहले भी हुए डायमंड फ्लाईओवर पर हादसे
विवेकानंदनगर निवासी बीटेक छात्रा वैशाली को नवंबर 2015 में में तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी थी। हादसा शाम के वक्त डायमंड फ्लाईओवर पर ही हुआ था। हादसे के वक्त वह कॉलेज से स्कूटी पर घर लौट रही थी। इस फ्लाईओवर पर दो माह पहले भी एक साइकिल सवार युवक की हादसे में मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed