फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Collection agent in a private finance company embezzled lakhs

Ghaziabad News: निजी फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट ने किया लाखों का गबन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Collection agent in a private finance company embezzled lakhs
खोड़ा। दिल्ली स्थित तीन निजी फाइनेंस कंपनी में करीब 70 लाख रुपये से ज्यादा के गबन का मामला सामने आया है। आरोप कंपनी की तरफ से नियुक्त हुए कलेक्शन एजेंट हरियाणा के फरीदाबाद निवासी श्रीराम ऑटो डील्स के प्रोपराइटर रिंकू यादव और सोना ऑटो फाइनेंस के प्रोपराइटर ओमप्रकाश यादव पर है। दोनों के खिलाफ निजी फाइनेंस कंपनी के अधिकृत अधिकारी खोड़ा के सुभाष पार्क द्वितीय निवासी राममोहन ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

आरोपियों ने लोन धारकों से किस्त के रुपये लेकर कंपनी में जमा करने की जगह अपने पास रख लिए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दर्ज मुकदमे में राममोहन ने बताया कि वर्ष 2020 से पहले उन्होंने रिंकू यादव और ओमप्रकाश यादव को फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट के तौर पर नियुक्त किया था। वर्ष 2020 तक दोनों ने अच्छा काम किया, लेकिन इसके बाद कलेक्शन कम होना शुरू हो गया। जब पूछा गया तब दोनों ने कोविड की वजह से कलेक्शन कम होने का बहाना बना दिया।
विज्ञापन

कुछ महीने बाद कलेक्शन बिल्कुल बंद हो गया। बताया कि जब लोन लेने वाले एनओसी लेने के लिए उनके पास पहुंचे तब उन्होंने अपनी सभी किस्तें चुकाने की बात कही। इसके बाद मामला खुला तब सामने आया कि रिंकू और ओमप्रकाश ने करीब 70 लाख रुपये से भी ज्यादा का गबन कंपनी में किया है। जब उन्होंने रुपये कंपनी में जमा करने को कहा तब आरोपियों ने मारने की धमकी देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि 20 मार्च 2025 को आरोपी ओमप्रकाश ने उन्हें 70 लाख का चेक भी दिया था, लेकिन चेक बैंक में बाउंस हो गया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। कंपनी के दस्तावेज भी जांच के लिए मंगवाए गए हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed