फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   CMS fell ill after ordering idli online and eating it.

Ghaziabad News: ऑनलाइन इडली मंगवाकर खाने के बाद सीएमएस बीमार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
CMS fell ill after ordering idli online and eating it.
गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल के सीएमएस फूड प्वाइजनिंग होने से अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती हैं। उनकी बेटी ने 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के उपलक्ष्य में ऑनलाइन इडली मंगवाया था। इडली खाने के 20 मिनट बाद ही पेट में दर्द होने के साथ ही दस्त होने शुरू हो गए।
विज्ञापन

सीएमएस सुबह पांच बजे तक हालात खराब होने पर अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे। वहां डॉ. मुकेश सिंह ने सीएमएस का इलाज शुरू किया। आठ बजे के बाद पहुंचे फिजिशियन डॉ. संतराम ने जरूरी जांच कराईं। दोपहर तीन बजे के बाद हालत में सुधार हुआ। वहीं, दूसरी तरफ सीएमओ को भी पांच दिन से बुखार है। सीएमओ का इलाज एमएमजी अस्पताल के फिजिशियन डॉ. आलोक रंजन और डॉ. संतराम कर रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एमएमजी अस्पताल में 1567 नए मरीजों का पंजीकरण हुआ। इनमें से 747 महिलाएं, 272 बच्चे और 548 पुरुष मरीज थे। इनमें से 258 मरीज बुखार से ग्रसित थे। 68 मरीजों का सीटी स्कैन, 71 की एक्स-रे और 29 मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच की गई। सीएमएस डॉ. मनोज चतुर्वेदी ने बताया कि 55 लोगों ने कोरोना की जांच कराई, इनमें सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव थी। वहीं संयुक्त अस्पताल में 789 मरीजों का पंजीकरण हुआ। इनमें 83 मरीज बुखार का इलाज कराने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed