फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   CM Yogi will hold a road show from Vijaynagar to Pratap Vihar on 16th.

Ghaziabad News: 16 को विजयनगर से प्रताप विहार तक रोड शो करेंगे सीएम योगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi will hold a road show from Vijaynagar to Pratap Vihar on 16th.
गाजियाबाद। सदर विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव में प्रचार के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चौथी बार 16 नवंबर को आएंगे। उनका कार्यक्रम लाइनपार क्षेत्र में विजयनगर से प्रताप विहार तक रोड शो करने का है। इसके लिए भाजपाई तैयारी में जुट गए हैं। पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन

सीएम योगी आचार संहिता लागू होने से पहले दो बार और लागू होने के बाद एक बार आ चुके हैं। इससे पहले आठ नवंबर को पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन में आए थे। इसी सम्मेलन में भाजपा उम्मीदवार संजीव शर्मा ने उनसे रोड शो के लिए समय देने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन

दरअसल, भाजपा लाइनपार क्षेत्र में सीएम का रोड शो कराने की तैयारी पहले से कर रही थी। लेकिन, अचानक से सीएम का कार्यक्रम बदल गया था। वह रोड शो की जगह पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करने के लिए आए। भाजपा के चुनाव संयोजक आशु वर्मा ने बताया कि रोड शो शाम चार बजे से होगा। इसका प्रस्तावित रूट विजयनगर के चाणक्य चौक से प्रताप विहार के डीएवी स्कूल तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




सपाई चाह रहे अखिलेश का रोड शो
सपाई चाह रहे हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रोड शो करने के लिए आएं। जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से रोड शो के लिए समय मांगा गया है। हालांकि, यह अभी नहीं मिल पाया है। कार्यकर्ताओं की बैठक में अखिलेश यादव आ चुके हैं।



बसपा से नहीं आएंगे बड़े नेता

बसपा से राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और महासचिव आकाश आनंद में से कोई भी उप चुनाव में प्रचार के लिए नहीं आएंगे। जिलाध्यक्ष दयाराम सेन ने बताया कि बसपा मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं। मंडल और जोन के नेता प्रचार में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed