{"_id":"66e8a5d6fedef2b4e70fc694","slug":"cm-yogi-will-give-a-gift-of-rs-757-crore-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1003-468011-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सीएम योगी कल देंगे 757 करोड़ की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सीएम योगी कल देंगे 757 करोड़ की सौगात
विज्ञापन
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गाजियाबाद के लोगों को 757 करोड़ की 111 परियोजनाओं की सौगात देंगे। गाजियाबाद विधानसभा सीट पर होने जा रहे उप चुनाव से पहले उनका यह कार्यक्रम घंटाघर रामलीला मैदान में होगा। इसमें 503 करोड़ की 69 परियोजनाओं का शिलान्यास और 254 करोड़ की 43 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
इतना ही नहीं। इस भव्य समारोह में उनकी कोशिश युवाओं को साधने की भी रहेगी। इसके लिए रामलीला मैदान में वृहद रोजगार मेला लगेगा। साथ ही छात्र-छात्राओं को टैबलेट और स्मार्टफोन भी वितरित किए जाएंगे। हालांकि, इस कार्यक्रम में जिलेभर से लोग आएंगे, लेकिन इसका आयोजन गाजियाबाद विधान सभा क्षेत्र में ही रखा गया है।
माना जा रहा है कि इसके पीछे भाजपा की मंशा उप चुनाव से पहले अपने पक्ष में माहौल बनाने की है। जिन परियोजनाओं को लोकार्पण और शिलान्यास के लिए चुना गया है, उनमें से कई ऐसी हैं जिनका इंतजार लंबे अरसे से किया जा रहा है। इनमें डूंडाहेड़ा का 50 बेड का अस्पताल भी शामिल है। यह काफी पहले तैयार हो चुका है लेकिन शुरू नहीं किया गया है। इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे। यह अलग बात है कि अस्पताल के लिए डाॅक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती अभी तक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
15,000 को नौकरी मिलने की उम्मीद
11,000
ने करा लिया है पंजीकरण
10,000
से 25,000 तक होगा वेतन।
6000
छात्रों को मिलेगा टैबलेट और स्मार्टफोन
रामलीला मैदान घंटाघर पर सुबह 9:00 बजे से वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें 100 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। 15 हजार से अधिक रिक्तियों के लिए साक्षात्कार होगा। इसके लिए अभी तक 11 हजार युवाओं ने पंजीकरण करा लिया है। सीडीओ अभिनव गोपाल ने बताया कि इन नौकरियों के लिए वेतनमान 10,000 से लेकर 25,000 प्रतिमाह है। इसके लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तक की है और शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल से स्नातक तक है। आईटीआई, डिप्लोमा किए हुए युवा भी प्रतिभाग कर सकते हैं। कौशल विकास मिशन योजना के तहत छह हजार युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे। इसके लिए सभी शैक्षणिक संस्थाओं से सूची मांगी गई है।
वि.स. क्षेत्र लोकार्पण शिलान्यास
गाजियाबाद 16 11
साहिबाबाद 19 11
लोनी चार तीन
मुरादनगर 19 आठ
मोदीनगर चार आठ
धौलाना सात दो
इनका होगा लोकार्पण
- डूंडाहेड़ा स्थित 50 बेड का अस्पताल
- राजकीय महाविद्यालय, मोदीनगर
विकास खंड भोजपुर में सभागार
-धौलाना के मुकीमपुर में कस्तूरबा गांधी एकेडमिक ब्लॉक और छात्रावास
- रजापुरम निडौरी में राजकीय इंटर कॉलेज
- समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय
- साहिबाबाद साइट-4 में वाटर हाइड्रेंट
- लोनी असालतपुर में सद्भाव मंडप
220 केवी उपकेंद्र मोरटा
- मुरादनगर के घूमेश्वर मंदिर में पर्यटन विकास के कार्य शिलान्यास
विजयनगर में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और मल्टीपरपज हॉल
सेफ सिटी के तहत इंटिग्रेटेड सीसीटीवी कैमरों की निगरानी का कार्य
आधुनिक कारकस प्लांट
बायोडायवर्सिटी पार्क
आईटीएमएस परियोजना का कार्य
220 केवी उपकेंद्र वसुंधरा
राजकीय आयुर्वेदिक यूनानी चिकित्सालय
राजनगर एक्सटेंशन स्थित बंधा रोड से चार्म्स कैसल तक रोड और नाला
राजनगर एक्सटेंशन में भट्टा नंबर पांच से अग्रवाल हाइट्स तक सीवरेज एवं ड्रेनेज का कार्य
मोदीनगर में सहारनपुर रेलवे लाइन के पास चार लेन का उपरगामी सेतु