फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   CM Yogi will come to Ghaziabad on 5th for Kashyap Nishad conference

Ghaziabad News: कश्यप निषाद सम्मेलन में पांच को गाजियाबाद आएंगे सीएम योगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi will come to Ghaziabad on 5th for Kashyap Nishad conference
गाजियाबाद। महर्षि कश्यप जयंती पर पांच अप्रैल को गाजियाबाद के घंटाघर रामलीला मैदान पर कश्यप निषाद संगठन का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने बताया कि सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के तौर पर मौजूद रहेंगे। शुक्रवार को नवयुग मार्केट स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

नरेंद्र कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार में कश्यप निषाद संगठन का महत्व बढ़ गया है। इस सम्मेलन का मकसद महर्षि कश्यप को याद करना और उनके बताए सिद्धांतों को जीवन में अपनाने के लिए किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम और महर्षि कश्यप के जीवन से जुड़े नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे। इस महाकुंभ में कश्यप समाज के क्षेत्रीय, प्रादेशिक और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा। मंच पर महर्षि कश्यप की तस्वीर लगाई जाएगी इसके साथ ही महर्षि कश्यप से जुड़े जीवन के किस्सों को भी संगठन के लोग सुनने का काम करेंगे।
विज्ञापन

----
घंटाघर रामलीला मैदान में कई दिन पहले शुरू हो जाएगी तैयारी
नरेंद्र कश्यप ने बताया है कि कार्यक्रम के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। घंटाघर रामलीला मैदान में विशाल पंडाल के साथ ही हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही शहरभर में बैनर और होर्डिंग्स लगाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित कई प्रदेश के पदाधिकारी होंगे शामिल

पांच अप्रैल को आयोजित होने वाले कश्यप निषाद संगठन के महाकुंभ में उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि दिल्ली, हरियाणा ,पंजाब्र, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर व मध्य प्रदेश के साथ ही कई अन्य प्रदेश के कश्यप निषाद संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों को मंच पर स्थान देने के साथ ही उनके द्वारा समाज को एकजुट करने का संदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed