फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   CM Yogi said that the SIR is a booster dose for democracy and called for identifying illegal immigrants

UP: 'एसआईआर लोकतंत्र के लिए बूस्टर, घुसपैठियों की करें पहचान'; गाजियाबाद पहुंचे यूपी के सीएम ने दी नसीहत

Tue, 09 Dec 2025 04:46 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 09 Dec 2025 04:46 AM IST
सार

योगी गाजियाबाद में एसआईआर की समीक्षा के लिए आए थे। सीएम ने कहा, ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों के फॉर्म जमा कराकर उनके नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों का आह्वान किया कि बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान कर उनके नाम वोटर लिस्ट से हटवाएं।

विज्ञापन
CM Yogi said that the SIR is a booster dose for democracy and called for identifying illegal immigrants
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) लोकतंत्र के लिए बूस्टर डोज है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों का आह्वान किया कि बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान कर उनके नाम वोटर लिस्ट से हटवाएं और उन्हें डिटेंशन सेंटर भेजने की प्रक्रिया शुरू करें।

विज्ञापन


सीएम योगी सोमवार को यहां मेरठ मंडल के जनप्रतिनिधियों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा, विकास कार्यों पर नजर रखें और समय से पूरा कराने का प्रयास करें। अगर कोई दिक्कत आ रही है, तो लखनऊ जानकारी भेजें। समस्या का समाधान कर कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि शादी के कार्यक्रमों में कम जाएं और जनता के बीच ज्यादा रहें।
विज्ञापन


योगी गाजियाबाद में एसआईआर की समीक्षा के लिए आए थे। सीएम ने कहा, ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों के फॉर्म जमा कराकर उनके नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं। उन्होंने कहा कि ऐसे घरों में जाकर बात करें, जहां अभी शादियां हुई हैं। लड़कियों के ससुराल जाने के बाद उनका वोट एक ही जगह हो। कई बार मायके व ससुराल दोनों जगह वोट बन जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ जनप्रतिनिधियों के कार्य से दिखे असंतुष्ट
भाजपा के सूत्रों के अनुसार, बैठक में तीन विधानसभा क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों के कार्य से योगी असंतुष्ट दिखे। उन्होंने सभी के नाम लेकर एसआईआर पर बेहतर कार्य करने और लगातार अपडेट के लिए कहा। उन्होंने कहा, यह सभी की जिम्मेदारी है कि अपने क्षेत्र में एसआईआर के लिए धरातल पर रहकर कार्य करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed