फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   CM Yogi in Ghaziabad Yogi adityanath will visit Ghaziabad tomorrow monday will inspect covid Hospital

CM Yogi in Ghaziabad: सीएम योगी आज आएंगे गाजियाबाद, कोविड अस्पताल का करेंगे निरीक्षण 

Mon, 17 Jan 2022 02:37 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 17 Jan 2022 02:37 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक बजे गाजियाबाद आएंगे। इस दौरान वे कोविड अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। 

विज्ञापन
CM Yogi in Ghaziabad Yogi adityanath will visit Ghaziabad tomorrow monday will inspect covid Hospital
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : PTI

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद सभी पार्टियां चुनाव प्रचार को तेज करने में लगी हैं। पार्टी के बड़े चेहरे अपने प्रत्याशी के समर्थन में जनता से वोट मांग रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक बजे गाजियाबाद आएंगे। इस दौरान वे कोविड अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वहां से चले जाएंगे।

विज्ञापन


तय कार्यक्रम के अनुसार, सीएम योगी 01:20 बजे संतोष अस्पताल में आएंगे। निरीक्षण करने के बाद संवाददाताओं से वार्ता भी करेंगे। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील त्यागी ने बताया कि सीएम हिंडन एयरपोर्ट से सीधे संतोष अस्पताल पहुंचेंगे।
विज्ञापन


इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराया जाए। रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू में किसी तरह की ढील न दी जाए। डोर-टू-डोर सर्वे के साथ संदिग्ध कोरोना मरीजों की जांच कराई जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने रविवार को कोविड की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि संक्रमण से प्रभावित होने वालों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत न के बराबर पड़ रही है। यह संक्रमण कम तीव्रता वाला है। ऐसे में लक्षण दिखते ही होम आइसोलेशन में रहकर इलाज कराया जा सकता है। निगरानी समितियां सर्वे कर होम आइसोलेशन वाले मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध कराएं। बैठक में मुख्यमंत्री को बताया गया कि प्रदेश के अस्पतालों में ऑक्सीजन की पुख्ता व्यवस्था है। वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि ओलावृष्टि से कई इलाके में नुकसान हुआ है। इसका सर्वे कराया जाए। किसानों को हर हाल में राहत दी जाए। 


टीकाकरण का बढ़ा ग्राफ
प्रदेश 18 वर्ष से अधिक उम्र के 13,74,07,041 लोगों को कोरोना वैक्सीन पहली डोज दी गई है। यह इस आयु वर्ग का 93.21 प्रतिशत है। जबकि दूसरी डोज 8,59,20,615 है। यह इस आयु वर्ग के लोगों का 58.28 प्रतिशत है। अब तक 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को कुल 22 करोड़ 33 लाख 27 हजार 656 डोज दी जा चुकी है। 15 से 18 वर्ष के किशोरों को अब तक 51 लाख 37 हजार 034 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गई है, जो उनकी अनुमानित संख्या का 36.66 प्रतिशत है। अब तक 3,87,596 एहतियाती डोज भी लोगों को लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed