{"_id":"6612fdbbf7b97e7b2e0ee874","slug":"cm-yogi-can-hold-public-meetings-in-dhaulana-and-loni-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-349292-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: धौलाना और लोनी में जनसभा कर सकते हैं सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: धौलाना और लोनी में जनसभा कर सकते हैं सीएम योगी
विज्ञापन
गाजियाबाद। प्रधानमंत्री के रोड शो के बाद अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद में चुनाव प्रचार के लिए आ सकते हैं। वह धौलाना और लोनी विधानसभा में जनसभा कर सकते हैं, ताकि क्षत्रियों की नाराजगी दूर कर सके। वहीं, 15 अप्रैल के बाद स्मृति ईरानी भी गाजियाबाद आ सकती हैं। वह भाजपा के सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के सम्मेलन में भाग ले सकती हैं।
इस बार गाजियाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा की ओर से सबसे ज्यादा स्टार प्रचारक प्रचार में उतारे गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 मार्च को गाजियाबाद में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर चुके हैं। इसके बाद तीन अप्रैल को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने घंटाघर रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया। छह अप्रैल शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोड शो करने गाजियाबाद पहुंचे थे। रविवार को यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भाजपा के प्रचार के लिए लोनी और मोदीनगर में पहुंचे थे। अब साठा चौरासी क्षेत्र के धौलाना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करने पहुंच सकते हैं। भाजपा संगठन की ओर से उनकी जनसभा का कार्यक्रम मांगा गया है। वह लोनी में भी जनसभा कर सकते हैं।
स्मृति ईरानी के कार्यक्रम की तारीख जल्द हो सकती है तारीख
भाजपा की स्टार प्रचारक स्मृति ईरानी गाजियाबाद में पहुंच सकती हैं। वह भाजपा के सोशल मीडिया प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हो सकती हैं। हालांकि कार्यक्रम की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन 15 अप्रैल के बाद वह गाजियाबाद आ सकती हैं।