फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   CM Yogi Adityanath targets SP and Congress in Ghaziabad

सीएम योगी बोले: राहुल-अखिलेश भस्मासुर जैसे, बेटियों के साथ दरिंदगी करने वालों का गैंग बन चुकी है सपा

Wed, 18 Sep 2024 01:39 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 18 Sep 2024 01:39 PM IST
सार

सीएम योगी ने कहा, दो लड़कों की जोड़ी ने सिर्फ गुमराह किया। कभी जनता का भला नहीं किया। जब भी सत्ता मिली, लूटने का काम किया। ये भस्मासुर जैसे हैं।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath targets SP and Congress in Ghaziabad
गाजियाबाद में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घंटाघर रामलीला मैदान में 111 परियोजनाओं का लोकार्पण करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से घोषणा की है कि गाजियाबाद में जल्द ही दिल्ली एम्स का सेटेलाइट सेंटर बनेगा जिसें एम्स की सभी सुविधाएं मिलेगी। 

विज्ञापन


इसका प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इसके साथ ही उन्होंने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा के समय गुंडागर्दी चरण पर थी अब चारो तरफ से शांति है। उन्होंने शायरी के अंदाज में चुटकी लेते हुए कहा कि नजर नहीं है नजारों की बात करते हैं जमीं पे चांद-सितारों की बात करते हैं वो हाथ जोड़कर बस्ती को लूटने वाले भरी सभा में सुधारों की बात करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज से 10 साल पहले गाजियाबाद में अराजकता का माहौल था। माफियाओं की समानांतर सरकार चलती थी आज गाजियाबाद स्मार्ट सिटी बन रहा है। सुरक्षा का बेहतरीन माहौल दिखाई दे रहा है। औरंगजेब की आत्मा इनके अंदर सच मे घुस चुकी है। इन्ही की वजह से कैराना जैसी घटनाएं हुईं और हिंदुओ को पलायन करना पड़ा था ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गाजियाबाद के लोगों को 757 करोड़ की 111 परियोजनाओं की सौगात देने पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले माफिया सरकार चलाते थे। जब कावड़ यात्रा आती थी तो वह बेरिकेड लगते थे। लेकिन अब शहर के बीच कावड़ यात्रा चल रही है। जितनी भी दरिंदगी हो रही है उसमें सपाईयों का कनेक्शन है।

सीएम योगी ने कहा, दो लड़कों (राहुल-अखिलेश) की जोड़ी ने सिर्फ गुमराह किया। कभी जनता का भला नहीं किया। जब भी सत्ता मिली, लूटने का काम किया। ये भस्मासुर जैसे हैं। कांग्रेस रामसेतु तोड़ना चाहती थी, राम मंदिर निर्माण में बाधा डाली, कश्मीर में आतंकवाद बढ़ने दिया। सपा भी कांग्रेस के नक्शे कदम पर है।




बेटियों के साथ दरिंदगी करने वालों का गैंग बन चुकी है सपा
पिछले कुछ दिनों में बेटी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले जितने भी दरिंदे पकड़े गए हैं, इन सबके संबंध समाजवादी पार्टी से है।कांग्रेस और सपा भस्मासुर हैं, जब भी जनता ने इन्हें शक्ति प्रदान की इन्होंने उसी शक्ति का दुरुपयोग जनता की आस्था पर प्रहार करने के लिए किया।अपने संस्कार के अनुरूप सपा के नेता भारत की धर्म और संस्कृति के प्रतीक धर्माचार्यों को माफिया बोल रहे हैं। इनके अंदर "औरंगजेब की आत्मा घुस चुकी है"।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed