{"_id":"580a51ea4f1c1b716b706019","slug":"close-to-the-district-hospital-surgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में सर्जरी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में सर्जरी बंद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 22 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएमजी अस्पताल में अब जनरल सर्जरी पूरी तरह बंद है। अस्पताल में नोएडा से अटैचमेंट पर तैनात एकमात्र सर्जन का अटैचमेंट शासन द्वारा समाप्त कर दिया गया है। अब र्कोई भी सर्जन अस्पताल में नहीं है। इसकी वजह से वजह से एमएमजी में जनरल ऑपरेशन पूरी तरह ठप हैं।
विज्ञापन
एमएमजी अस्पताल में पुराने सर्जन के रिटायरमेंट के बाद चार महीने पहले नोएडा के डॉ. राजेंद्र कुमार एमएमजी में तैनात हुए थे। इस हफ्ते शासन द्वारा सभी चिकित्सकों के अटैचमेंट खत्म किए जाने के कारण वह फिर से नोएडा चले गए हैं। इसलिए अब एमएमजी में जनरल सर्जरी नहीं हो पा रही है। एमएमजी अस्पताल में रोजाना करीब डेढ़ हजार मरीज आते हैं।
विज्ञापन
इनमें से सामान्य फीवर, वायरल, हड्डी की समस्या, त्वचा रोगी और आंखों की समस्या के अलावा गांठ, रसौली सहित अन्य बीमारियों के मरीज होते हैं। गांठ, रसौली या अन्य समस्याओं के मरीज का अभी चेकअप भी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
दो दिन के अंदर ही ऐसे 80 मरीज अस्पताल पहुंचे, जिन्हें सर्जन से चेकअप की जरूरत थी। जनपद में अभी सिर्फ संयुक्त जिला अस्पताल में एक सर्जन हैं जिनका एक्सीडेंट होने के कारण वह भी अभी पूरी तरह काम नहीं कर पा रहे हैं।
एमएमजी के सीएमएस डॉ. जेके त्यागी ने बताया कि सर्जन का अटैचमेंट खत्म हो गया है और अब जब तक शासन से किसी अन्य सर्जन की तैनाती नहीं होती तब तक अस्पताल में जनरल सर्जरी नहीं हो पाएगी। आर्थोपेडिक और आंखों की सर्जरी आदि हो रही है। मरीजों की जानकारी के लिए उनके केबिन में बोर्ड भी टांग दिया गया है।