{"_id":"6797c8855da31179b105cfeb","slug":"class-six-student-was-kidnapped-by-a-teacher-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar: कक्षा छह की छात्रा को अध्यापक ने किया अगवा, गिरफ्तार, छात्रा को गणित पढ़ाता था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar: कक्षा छह की छात्रा को अध्यापक ने किया अगवा, गिरफ्तार, छात्रा को गणित पढ़ाता था आरोपी
Mon, 27 Jan 2025 11:25 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, डिबाई (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, डिबाई (बुलंदशहर)
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 27 Jan 2025 11:25 PM IST
सार
पुलिस ने सोमवार दोपहर को आरोपी विशाल को राजघाट चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। जबकि, छात्रा को उसके कब्जे से मुक्त कराकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुलंदशहर के डिबाई कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा छह की छात्रा का अपहरण उसके ही स्कूल में पढ़ाने वाले अध्यापक ने कर लिया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने सोमवार को किशोरी को बरामद कर आरोपी अध्यापक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर रविवार को तहरीर देकर बताया कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री गांव के निकट ही एक इंटर कालेज में कक्षा छह की छात्रा है। गांव कर्णवास निवासी विशाल शर्मा संविदा पर अध्यापक के पद पर तैनात है। वह बच्चों को गणित विषय पढ़ाते हैं। कक्षा छह की छात्रा को भी वह स्कूल में गणित पढ़ाते थे। आरोप है कि रविवार सुबह करीब चार बजे आरोपी विशाल उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर कहीं ले गया है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने सोमवार दोपहर को आरोपी विशाल को राजघाट चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। जबकि, छात्रा को उसके कब्जे से मुक्त कराकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी विशाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2) के तहत बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की एफआईआर दर्ज की है। साथ ही उसे जेल भेज दिया है। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि छात्रा को बरामद कर आरोपी अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा के न्यायालय के समक्ष बयान कराए जाएंगे, इस आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन