{"_id":"581f6dd54f1c1bf77eb3763a","slug":"class-of-children-up-to-two-days-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेकेंड क्लास तक के बच्चों की दो दिन की छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेकेंड क्लास तक के बच्चों की दो दिन की छुट्टी
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 06 Nov 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
कक्षाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मॉग के कारण सेहत पर पड़ रहे गंभीर असर को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने सेकेंड क्लास तक के बच्चों की आठ नवंबर तक छुट्टियां कर दी हैं। डीएम के आदेश परिषदीय, माध्यमिक, सीबीएसई और सीआईएससीई बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूलों पर लागू होंगे।
विज्ञापन
डीएम निधि केसरवानी ने तीसरी से आठवीं क्लास तक के बच्चों की स्कूल टाइमिंग सुबह नौ बजे से एक बजे तक कर दी है।बीएसए लालजी यादव ने बताया कि डीएम ने स्कूली बच्चों के स्पोर्ट्स सहित अन्य सभी फील्ड एक्टीविटीज पर भी अगले आदेश तक रोक लगा दी है। बीते दो दिनों से महानगर में फैली धुंध ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।
विज्ञापन
स्मॉग से आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी पेश आ रही है। छोटे बच्चों को इससे बचाने के लिए के लिए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
वहीं इंडिपेंडेंट स्कूल फेडरेशन ऑफ गाजियाबाद के चेयरमैन सुभाष जैन ने बताया कि फेडरेशन से जुड़े स्कूलों को स्मॉग हटने तक स्पोर्ट्स एक्टीविटीज नहीं कराने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं, उनके स्कूल की ओर से बच्चों को मास्क भी बांटे गए हैं।
विज्ञापन