फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Clash between two communities in Modinagar; scuffle with police

Ghaziabad News: मोदीनगर में दो समुदाय में सघंर्ष, पुलिस से हाथापाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Clash between two communities in Modinagar; scuffle with police
मोदीनगर की हनुमानपुरी कॉलोनी में दो समुदाय में संघर्ष पुलिस से हाथापाई वर्दी फाड़ी। स्रोत: वीडि
मोदीनगर । नगर की हनुमानपुरी कॉलोनी में शुक्रवार रात छेड़छाड़ के शक में दो समुदायों के बीच संघर्ष हो गया। आरोपियों ने पिता-पुत्र को पीट दिया और पत्थरबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस से भी आरोपियों ने हाथापाई की और वर्दी फाड़ दी। मामला बढ़ने पर कई थानों की पुलिस मौके पर बुला ली गई। घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

नगर की हनुमानपुरी कॉलोनी निवासी ओमवीर सिंह के अनुसार, जनपद मुजफ्फरनगर निवासी दूसरे समुदाय का एक परिवार कॉलोनी में किराये पर रहता है। बताया कि शुक्रवार रात उनके यहां जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। कॉलोनी के समीप रेलवे लाइन है। एक मालगाड़ी रेलवे ट्रैक पर खड़ी थी। इसी दौरान जन्मदिन की पार्टी में आई एक महिला बच्चे को लेकर मालगाड़ी के नीचे से ट्रैक पार करने लगी। ओमवीर और उनके पुत्र ने महिला को मालगाड़ी के नीचे से ट्रैक पार करते देखा तो हादसे की आशंका जताते हुए उसे टोक दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि मौके पर मौजूद महिला के साथी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाकर शोर मचा दिया। आरोपी ने अपने साथियों को बुलाकर पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। आरोपी पक्ष के साथी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और पत्थरबाजी कर दी। इससे कॉलोनी में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर हिंदू रक्षा दल के नेता नीरज शर्मा, पंकज कंसल और सपना अग्रवाल भी समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दूसरे समुदाय के लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। दो समुदायों के बीच संघर्ष की सूचना के बाद मोदीनगर एसएचओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि आरोपी पक्ष ने पुलिस से हाथापाई कर दी और वर्दी फाड़ दी। महिलाओं ने पुलिस से अभद्रता की। उपनिरीक्षक की वर्दी पर लगा बैज टूटकर जमीन पर गिर गया।
मौके पर अन्य थानों से भी पुलिस बुला ली गई। घायल पिता-पुत्र को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हिंदू रक्षा दल के नेताओं ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि किराये पर रहने वाले दूसरे समुदाय के लोगों और स्थानीय लोगों के बीच झगड़ा हुआ है। अभी किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed