फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Clash between both sides after car and bike collide

Ghaziabad News: कार और बाइक की भिड़ंत के बाद दोनों पक्षों में संघर्ष

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:33 PM IST
विज्ञापन
Clash between both sides after car and bike collide
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर हरमुखपुरी गेट नंबर एक के सामने शुक्रवार रात कार और बाइक भिड़ंत के बाद दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूसें चले और पत्थरबाजी हुई। संघर्ष में बाइक सवार युवक घायल हो गए। मारपीट के बाद आरोपी कार सवार भाग गए। शुक्रवार रात करीब 11 बजे बाइक सवार दो युवक मेरठ की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह दिल्ली-मेरठ मार्ग पर हरमुखपुरी गेट नंबर एक के सामने पहुंचे तभी एक कार ने बाइक में साइड मार दी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। विवाद कुछ देर में ही संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। कार सवारों के साथी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बाइक सवारों को डंडों से पीटा। मौके पर भीड़ जमा होने के बाद कार सवार और उनके साथी वहां से भाग गए। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed