फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Claims of door-to-door garbage collection; system fails in narrow lanes.

Ghaziabad News: घर-घर कचरा उठाने का दावा, संकरी गलियों में व्यवस्था फेल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Claims of door-to-door garbage collection; system fails in narrow lanes.
- संकरी गलियों में नहीं पहुंच रहे कूडा वाहन लोग परेशान
विज्ञापन



साहिबाबाद। टीएचए के कई इलाकों की संकरी गलियों में घर-घर से कूड़ा उठाने में समस्या आ गई है। साहिबाबाद गांव, मकनपुर, झंडापुर, कड़कड़ मॉडल समेत अन्य घनी आबादी के क्षेत्रों की तंग गलियों में बड़े कूड़ा वाहन प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं। इसके चलते घरों से कूड़ा उठाने की व्यवस्था के बावजूद लोग सड़क किनारे या खाली स्थानों पर कचरा डालने को मजबूर हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर निगम की ओर से घर-घर कूड़ा उठाने के लिए वाहन लगाए गए हैं, लेकिन संकरी गलियों तक उनकी पहुंच नहीं होने के कारण नियमित रूप से कचरा नहीं उठ पाता। ऐसे में लोगों को गलियों से कचरा निकालकर मुख्य सड़क या आसपास के खुले स्थान पर डालना पड़ता है। कुछ स्थानों पर यही कचरा कई दिनों तक पड़ा रहने से दुर्गंध फैलने लगती है। वहीं, लोगों ने नगर निगम से घनी आबादी और संकरी गलियों वाले क्षेत्रों के लिए छोटे आकार के कूड़ा वाहन या ई-रिक्शा आधारित कलेक्शन व्यवस्था की मांग की है। लोगों के मुताबिक वर्तमान व्यवस्था में वाहन गलियों के बाहर खड़े रहते हैं, जबकि अंदर से कचरा उठाने की प्रभावी व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन




--------

गलियों में कई दिनों तक सफाई नहीं हो पाती है, इसके चलते गलियों में गंदगी का अंबार लग जाता है। प्राइवेट वेंडर से सफाई करानी पड़ती है।--नरेंद्र कुमार, निवासी कड़कड़
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से सफाई के लिए कोई व्यक्ति अलॉट नहीं किया, कर्मी गली में सफाई नहीं करते इसके चलते बीमारी का खतरा बना रहता है।--तनिष्क, निवासी झंडापुर


नगर निगम में गली की साफ सफाई को लेकर कई बार शिकायत की गई है, लेकिन अब तक भी उनकी समस्या को कोई हल नहीं निकला जा सका ह।--रजनीश, निवासी मकनपुर

कई बार शिकायत के बाद भी कू़ड़ा उठाने के लिए किसी रेहड़ी या ई-रिक्शा का इंतजाम नहीं हुआ है। इसके चलते कूड़ा समय से नहीं उठ पाता है।---मनीष सक्सेना, निवासी झंडापुर

--

इलाके में सफाई के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है, संकरी गलियों में रेहड़ी पहुंचाकर कूड़ा उठवाने की व्यवस्था की जा रही है, यदि कहीं नहीं हो रही तो टीम भेज कर उसकी रिपोर्ट मांगी जाएगी। -- डॉ. मिथिलेश कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed