{"_id":"6ab192998a48ddf8640ab65b","slug":"claim-no-power-outages-during-the-festival-energy-corporation-gears-up-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-982825-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावा : त्योहार पर नहीं गुल होगी बिजली, ऊर्जा निगम ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावा : त्योहार पर नहीं गुल होगी बिजली, ऊर्जा निगम ने कसी कमर
विज्ञापन
मुरादनगर दिल्ली मेरठ मार्ग स्थित बिजली घर में फॉल्ट होने पर ठीक करते विद्युत कर्मी। स्रोत: ऊर्ज
गाजियाबाद। नवरात्र, दशहरा और दीपावली पर बिजली कटौती व ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए ऊर्जा निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निगम ने त्योहारों के दौरान 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति का दावा किया है। इसके लिए जर्जर लाइनों को दुरुस्त करने, ट्रांसफार्मरों की मरम्मत और सब-स्टेशनों की मेंटेनेंस का काम नवरात्र से पहले पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, शहर और देहात के कई इलाकों में अभी दो से ढाई घंटे तक बिजली कटौती हो रही है।
बिजनेस प्लान 2025-26 के तहत स्वीकृत कार्यों में तेजी लाने के लिए ऊर्जा निगम जोन-1 के मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल ने विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि मेंटेनेंस और बिजनेस प्लान से जुड़े सभी प्रमुख कार्य नवरात्र की शुरुआत से पहले हर हाल में पूरे कर लिए जाएं, ताकि त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति में परेशानी न हो।
बैठक में ढीले तारों को कसने, ट्रांसफार्मरों के अपग्रेडेशन और सब-स्टेशनों की ओवरहॉलिंग का काम समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों के अनुसार, नवरात्र, दशहरा और दीपावली के दौरान बिजली की मांग अचानक बढ़ जाती है, जिससे ओवरलोडिंग की समस्या पैदा होती है। समय रहते जरूरी काम पूरे होने से तकनीकी खामियों और फाल्ट की घटनाओं को कम किया जा सकेगा।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह ने बताया कि त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देना प्राथमिकता है। बिजनेस प्लान के तहत सभी जरूरी मेंटेनेंस और मरम्मत कार्य नवरात्र से पहले निपटाने के लिए टीमें लगा दी गई हैं। कार्य में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कई इलाकों में कटौती से परेशान रहे लोग
त्योहारों से पहले निर्बाध बिजली आपूर्ति के दावे के बीच प्रताप विहार, सिद्धार्थ विहार, गोविंदपुरम, मेरठ रोड, राजनगर एक्सटेंशन, नंदग्राम, मोदीनगर और मुरादनगर के देहात क्षेत्रों में दो से ढाई घंटे तक बिजली कटौती हुई। अचानक हुई कटौती से स्थानीय निवासियों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।