{"_id":"587d021f4f1c1b3403eff021","slug":"city-in-the-grip-of-cold-wave-the-temperature-dropped","type":"story","status":"publish","title_hn":" शीतलहर की चपेट में शहर, फिर गिरा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर की चपेट में शहर, फिर गिरा तापमान
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Mon, 16 Jan 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
कोहरे के कहर से गिरा तापमान बढ़ी ठंड
- फोटो : amar ujala
दो दिन की राहत के बाद सोमवार को शहर फिर शीतलहर की चपेट में आ गया। सर्द हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग की मानें तो अभी इस गलन और शीत लहर से राहत मिलने वाली नहीं है।
विज्ञापन
पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के चलते सर्दी का असर दिखना मैदानी इलाकों में भी दिख रहा है। हालांकि बीते दो दिनों में सर्दी से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन सोमवार को मौसम का मिजाज फिर बिगड़ गया।
विज्ञापन
हालांकि दोपहर में धूप की वजह से ठंड कम रही, लेकिन दोपहर बाद हवा की गति तेज होने क ी वजह से सर्दी बढ़ गई। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन