फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   City Forest will look at a cost of five million solar plant

सिटी फॉरेस्ट में पांच करोड़ की लागत से लगेगा सोलर प्लांट

Fri, 09 Sep 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Fri, 09 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
City Forest will look at a cost of five million solar plant
सोलर पावर प्रोजेक्ट - फोटो : Demo Pic

अब जीडीए बिजली भी पैदा करेगा। इसके लिए सिटी फॉरेस्ट में पांच करोड़ रुपये की लागत से सौर ऊर्जा प्लांट लगाया जाएगा। प्लांट से पैदा हुई बिजली को उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन (यूपीसीएल) को सप्लाई की जाएगी।जीडीए वीसी विजय यादव ने बताया कि जीडीए अपनी पहचान सड़क-पुल निर्माण तक ही सीमित नहीं रखना चाहता। सकारात्मक विकास के कई कार्यों में जीडीए ने रुचि ली है।

विज्ञापन


इसी कड़ी में सौर्य ऊर्जा से बिजली पैदा करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहतसिटी फॉरेस्ट के दस एकड़ क्षेत्र में पांच करोड़ रुपये की लागत से सौर ऊर्जा का प्लांट लगाया जाएगा।जीडीए के कार्यवाहक चीफ इंजीनियर एके गुप्ता ने बताया कि प्लांट लगाने के मामले में विशेषज्ञों से बात चल रही है। प्लांट से पैदा होने वाली बिजली से सिटी फॉरेस्ट में प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


साथ ही यूपीसीएल को भी बिजली सप्लाई की जाएगी।बता दें कि पिछले कुछ वर्षों से गाजियाबाद में जिला प्रशासन के सहयोग से किसानों ने सोलर पंप का उपयोग शुरू किया है। अब तक टू एचपी के 20 और थ्री एचपी के 15 सोलर पंप लगाए जा चुके हैं। इसके बेहतर परिणाम देखने को मिले हैं, जिससे जीडीए प्रेरित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed