फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   CISF ASI shoots himself with service pistol, dies

Ghaziabad News: सीआईएसएफ के एएसआई ने खुद को सर्विस पिस्टल से मारी गोली, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
CISF ASI shoots himself with service pistol, dies
साहिबाबाद। थाने के सामने श्यामपार्क मेट्रो स्टेशन पर सीआईएसएफ के एएसआई ने शनिवार रात करीब ढाई बजे खुद को सर्विस पिस्टल से गोली मार ली। इस दौरान वह अकेले ही कुर्सी पर बैठे थे। वहीं, पुलिस की शुरुआती जांच में एएसआई का शराब का आदी और डिप्रेशन में होना सामने आया है। साहिबाबाद थाना पुलिस को मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन

एसीपी साहिबाबाद भाष्कर वर्मा ने बताया कि श्याम पार्क मेट्रो स्टेशन पर एएसआई विनोद प्रसाद निवासी सुमन विहार थाना ऋषिकेश देहरादून तैनात थे। पुलिस को रविवार तड़के एएसआई के खुद को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या करने की सूचना मिली। पुलिस और सीआईएसएफ के आईजी व डीआईजी भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। एएसआई के परिजन को सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर एएसआई की पत्नी और दोनों बेटे भी पहुंच गए। एसीपी ने बताया कि सीसीटीवी से सामने आया है कि देर रात को एएसआई अकेले थे। प्रवेश द्वार के पास खुद को गोली मारी। उसके बाद वह कुर्सी से नीचे गिर गए। गोली चलने की आवाज होने पर ही अन्य स्टाफ को घटना का पता चला।
विज्ञापन

विनोद के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे व एक बेटी है। बड़ा बेटा दिल्ली के पालम में नौकरी करता है। विनोद की पत्नी ऋषिकेश में रह रही हैं जबकि विनोद दिल्ली शास्त्री पार्क में किराये के मकान में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


9 एमएम की पिस्टल से चली एक राउंड गोली
सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि विनोद डीएमआरसी यूनिट की रेड लाइन पर वर्ष 2019 से तैनात थे। छुट्टी से लौटकर 31 मार्च को ड्यूटी ज्वाइन की थी। शनिवार की रात को दस बजे से सुबह छह बजे की शिफ्ट पर थे। सीसीटीवी की जांच में सामने आया है कि रात करीब दो बजकर 20 मिनट पर एएसआई पानी पीने के लिए गया था। बोतल में पानी भरकर लाए थे। उसके बाद टेबल पर लेटने का प्रयास किया लेकिन फिर कुर्सी पर जाकर बैठ गए। उसके बाद कान के पास अपनी 9 एमएम की सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारी और गोली सिर से पार होकर बाहर निकल गई। मौके पर एक राउंड गोली चलना ही सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed