फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   CISF ASI shoots himself at Metro station at midnight

Ghaziabad: आधी रात को मेट्रो स्टेशन पर CISF एएसआई ने खुद को मारी गोली, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Sun, 23 Apr 2023 04:41 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, साहिबाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, साहिबाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 23 Apr 2023 04:41 PM IST
सार

वारदात सीसीटीवी में कैद हुई। वारदात के समय एएसआई देर रात को प्रवेश द्वार के पास अकेले कुर्सी पर बैठे हुए थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी सर्विस रिवाल्वर से वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
CISF ASI shoots himself at Metro station at midnight
मेट्रो स्टेशन पर CISF एएसआई ने खुद को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहिबाबाद थाने के सामने श्यामपार्क मेट्रो स्टेशन में सीआइएसएफ के एएसआई ने शनिवार रात करीब ढाई बजे खुद को गोली मार ली। घटना के समय एएसआई अकेले कुर्सी पर बैठे सीसीटीवी में दिखाई दिए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। शुरूआती जांच में डिप्रेशन में होना सामने आया है।

विज्ञापन

 

एसीपी साहिबाबाद भाष्कर वर्मा ने बताया कि श्याम पार्क मेट्रो स्टेशन पर तैनात सीआइएसएफ के एएसआई विनोद कुमार प्रसाद निवासी सुमन विहार बापू थाना ऋषिकेश देहरादून ने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना देर रात करीब ढाई बजे की है। सूचना पाकर पुलिस और सीआइएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। एएसआई के परिजन को सूचना दी गई। 

विज्ञापन

 

सूचना पाकर मौके पर एएसआई की पत्नी और दोनों बेटे भी पहुंच गए। वहीं उन्होंने बताया कि वारदात सीसीटीवी में कैद हुई। वारदात के समय एएसआई देर रात को प्रवेश द्वार के पास अकेले कुर्सी पर बैठे हुए थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी सर्विस रिवाल्वर से वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed