फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Chowkidar Abbas was murdered by fellow worker

Ghaziabad News: साथी कामगार ने की थी चौकीदार अब्बास की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Chowkidar Abbas was murdered by fellow worker
मोदीनगर। निवाड़ी पुलिस ने आम के बाग में सप्ताहभर पर हुई चौकीदार मोहम्मद अब्बास हत्याकांड का बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दांव बरामद कर लिया। आरोपी साथी कामगार है और वह चौकीदार की पुत्री पर बुरी नजर रखता था इसलिए उसने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


एसीपी रितेश त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव पूठरी निवासी संजय चौधरी का आम का बाग जनपद मेरठ के जानी थाना स्थित गांव रसूलपुर धौलड़ी निवासी भूरे कुरैशी ने ठेके पर ले रखा है। बाग में धौलड़ी निवासी मोहम्मद अब्बास उर्फ बुद्घू 57 चौकीदार था। बीते 23 जून को चौकीदार अब्बास का लहूलुहान शव बरामद हुआ था। अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से अब्बास की गला काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे।
विज्ञापन

निवाड़ी पुलिस ने बुधवार सुबह सर्विलांस और अन्य साक्ष्यों के आधार पर धौलड़ी निवासी इमरान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरू में इमरान पुलिस को गुमराह करता रहा। पुलिस ने सख्ती की तो इमरान टूट गया और सच उगल दिया। पुलिस के अनुसार इमरान बाग ठेकेदार भूरे कुरैशी के यहां काम करने वाले कामगारों के घरों से खाना लाने का काम करता था। बताया कि बीती 22 जून की रात खाना लाने में देरी होने पर अब्बास ने उसे बुरा भला कहा। इसके अलावा इमरान अब्बास की पुत्री पर भी गलत नजर रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब्बास ने पूर्व में इस बात को लेकर भी इमरान को फटकारा था। इससे खफा इमरान ने अब्बास की गर्दन पर दांव से वार कर हत्या कर दी और शव आम के सूखे पत्तों छुपाकर फरार हो गया। पुलिस को गुमराह करने के लिए इमरान ने ही शव खोजने में मदद की थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed