{"_id":"58b30c474f1c1bbd56830d47","slug":"chole-bhature-found-near-the-old-currency-to-48-97-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोले भटूरे वाले के पास मिली 48.97 लाख की पुरानी करेंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोले भटूरे वाले के पास मिली 48.97 लाख की पुरानी करेंसी
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 26 Feb 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
कैश के साथ पकड़ा गया
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजेंद्र नगर स्थित लोहिया पार्क के सामने चेकिंग के दौरान पुलिस ने छोले भटूरे बेचने वाले युवक से 48.97 लाख रुपये के पुराने नोट बरामद किए हैं। युवक के साथ उसके तीन दोस्तों को भी हिरासत में ले लिया गया। यह युवक अपने दोस्तों के साथ नोट बदलवाने के लिए दिल्ली से गाजियाबाद आ रहा था।
पुलिस ने मामले की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को दी है। थाना साहिबाबाद एसएचओ धीरेंद्र यादव ने बताया कि शनिवार दोपहर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शालीमार गार्डन की तरफ से एक मारुति कार आती दिखाई दी। कार को रोक कर तलाशी ली गई तो उसमें एक बैग था, जिसमें पुराने नोट थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बैग से एक हजार के 3033 और पांच सौ के 3728 पुराने नोट बरामद किए। पुलिस ने कार में सवार अंकुर निवासी ईस्ट पंजाबी बाग, रामनिवास निवासी दिलशाद गार्डन, सलीम निवासी सीमापुरी, संजय निवासी सूर्यनगर को पकड़ लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि यह पैसा अंकुर का है। वह पंजाबी बाग में छोले भटूरे की दुकान चलाता है।
विज्ञापन
वह नोटबंदी के दौरान पैसा बदलवा नहीं पाया था। वह अपने दोस्त सलीम और संजय के साथ मिलकर गाजियाबाद में नोटों को बदलवाने जा रहा था। हालांकि पुलिस को यह पता नहीं चल सका है कि नोट किसके माध्यम से और कहां बदलवाए जाने थे। वैसे पुलिस को ऐसे एनआरआई पर शक है, जिनका हाथ कमीशन पर पुराने नोट बदलवाने में हो सकता है।
एसएचओ ने बताया कि मामले की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को दे दी गई है। इस मामले में विभाग छानबीन कर रहा है। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए चारों युवकों को पूछताछ के बाद रविवार को छोड़ दिया गया।
- पहले भी पकड़े जा चुके हैं पुराने नोट
21 फरवरी 2017: कौशांबी में पुलिस ने 15.30 लाख रुपये की पुरानी करेंसी बरामद की
12 जनवरी 2017: शालीमार गार्डन में तीन युवकों से 31 लाख की पुरानी करेंसी पकड़ी
09 दिसंबर 2016: आयकर विभाग की सूचना पर कौशांबी से पकड़ी गई 27.53 लाख की पुरानी करेंसी