{"_id":"5951188c4f1c1bff058b4ccb","slug":"choice-lock-will-be-able-to-do-first-phase-counseling-till-june-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रथम चरण काउंसलिंग में 28 जून तक कर सकेंगे च्वॉइस लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रथम चरण काउंसलिंग में 28 जून तक कर सकेंगे च्वॉइस लॉक
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Updated Mon, 26 Jun 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
एडमिशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कालेजों में प्रवेश के लिए चल रही राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) प्रथम चरण की काउंसलिंग में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को एकेटीयू ने बड़ी राहत दी है। तकनीकी दिक्कतों के चलते च्वॉइस लॉक नहीं कर पाने वाले छात्र-छात्राओं को विवि ने अब 28 जून तक का मौका दिया है।
विज्ञापन
वहीं शैक्षिक दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया 27 जून तक चलेगी। वेरिफिकेशन पूरी होने के बाद विवि की ओर से छात्र-छात्राओं के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर सूचना दी जाएगी। फिर ऐसे विद्यार्थी भी च्वॉइस लॉकिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
ऐसे में अभी तक वेरिफिकेशन पूरी होने का इंतजार व च्वॉइस लॉक नहीं कर पाने वालों को निराश होने की जरूरत नहीं है। पहले चरण की काउंसलिंग में सीट अलॉटमेंट का परिणाम 29 जून को जारी होगा।
विज्ञापन
विवि ने प्रथम चरण की काउंसलिंग में एसईई में उत्तीर्ण सभी अभ्यर्थियों को शामिल होने का विकल्प दिया है। पहले चरण में छात्र-छात्राओं को उनकी मेरिट के आधार पर सीटें अलॉट की जाएंगी।
एसईई समन्वयक प्रो. कुलदीप सहाय ने बताया कि पहले चरण में पंजीकृत 34138 विद्यार्थियों में से केवल 29321 ने रजिस्ट्रेशन फीस जमा की है। इनमें से केवल 13047 छात्र-छात्राओं ने ही च्वॉइस लॉक की है।
च्वॉइस लॉक करने से वंचित बाकी छात्रों को 28 जून तक का मौका दिया गया है। वहीं, विद्यार्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया भी 27 जून तक पूरी हो जाएगी। फिर 29 जून को पहले चरण में सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी होगा। एसईई में दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया तीन जुलाई से शुरू होगी।