फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Childrens day hapur deewan public celebrates in advance iit students felicitated

एक दिन पहले मनाया बाल दिवस: एकाग्रता और कड़ी मेहनत से आईआईटी एडवांस में पाया मुकाम, अनुभव किया साझा

Sat, 13 Nov 2021 05:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 13 Nov 2021 05:44 PM IST
सार

बचपन में ही यह सपना देखा था, जिसे पाने के लिए दिनरात मेहनत की, सभी छात्रों का यह पहला ही प्रयास था। जूनियर छात्रों को मोटिवेट करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, कामयाब होना है तो मेहनत अवश्य करनी ही पड़ेगी।

विज्ञापन
Childrens day hapur deewan public celebrates in advance iit students felicitated
दीवान पब्लिक स्कूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीवान पब्लिक में छात्र सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें आईआईटी एडवांस में पहले ही प्रयास में परचम लहराने वाले छात्रों ने जूनियर्स से अनुभव साझा किया। विद्यालय के 11 छात्रों ने परीक्षा में बाजी मारी, जिसमें चार की रैंक ऑल इंडिया स्तर पर 500 से कम रही।

विज्ञापन


नमन निर्वाण ने सर्वाधिक 113वीं रैंक प्राप्त की। शिक्षकों ने सम्मान के साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मंच पर अनुभव साझा करते हुए मेधावी इंजीनियर्स ने कहा कि एकाग्रता और कड़ी मेहनत से ही उन्होंने जेईई एडवांस की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन


बचपन में ही यह सपना देखा था, जिसे पाने के लिए दिनरात मेहनत की, सभी छात्रों का यह पहला ही प्रयास था। जूनियर छात्रों को मोटिवेट करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, कामयाब होना है तो मेहनत अवश्य करनी ही पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्या सुनीता बिदानी ने कहा कि विद्यालय के छात्र नमन निर्वाण ने जेईई एडवांस में ऑल इंडिया स्तर पर 113वीं, कनक कुमार सिंह ने 138वीं, अंकुर कुमार ने 237, रिदम सिंहल ने 280, ऐराज सिंह ने 535, हर्षिता सिंह ने 1455, वरुण गौतम ने 2746, रिषिता गर्ग ने 1334, वेदांत मित्तल ने 2768, अंश सिंहल ने 4933, उज्जवल गर्ग ने 5552वीं रैंक प्राप्त की है।


उप प्रधानाचार्य अजहर खान ने मेधावी छात्रों को डॉ ऐ.पी.जे अब्दुल कलाम की आत्मकथा दा विंग्स ऑफ फायर पुस्तक प्रदान कर सम्मानित किया। आशीष कंसल का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed