{"_id":"64e901fc830829a24c00a044","slug":"child-injured-in-knife-attack-dies-in-hospital-case-filed-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-1839-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: चाकू के हमले से घायल बच्चे की अस्पताल में मौत, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: चाकू के हमले से घायल बच्चे की अस्पताल में मौत, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खोड़ा। कला एंक्लेव में पिटाई और चाकू से घायल रंजन पांडेय (12) की एम्स अस्पताल में 24 अगस्त को इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह पड़ोसी पर पीटने का आरोप लगा रहा था। मां ने भी पड़ोसी पर बच्चे को पीटने और चाकू से जख्मी करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस को पूर्व में शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, देर रात चौकी इंचार्ज की शिकायत पर घटना में मुकदमा दर्ज किया गया।
बिहार की रहने वाली पूजा पांडेय के पति सचिदानंद पांडेय पूजा -पाठ करके घर खर्च चलाते हैं। वह दस साल पहले खोड़ा आकर रहने लगे थे। आरोप है कि पड़ोसी आए दिन घर के आगे कूड़ा, गंदगी व मांस के टुकड़े फेंकते देते थे। विरोध पर पड़ोसी ने रंजन के सिर में बोतल फोड़ी और अन्य सदस्यों को बुरी तरह पीटा। कई बार खोड़ा पुलिस को शिकायत दी लेकिन कार्रवाई नहीं की। थाने-चौकी में शिकायत करने पर पुलिस उन्हें धमकाती थी। आरोप यह भी है कि 13 अगस्त को जब वह बाहर गई थीं। तभी पड़ोसी ने रंजन को अगवा कर चाकू से चेहरे पर वार किया जिसमें उसका होठ कट गया। घायल हालत में रंजन ने पड़ोसी के खिलाफ वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। परिजन उसे तुरंत दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गए। वहां से 22 अगस्त की रात एम्स अस्पताल में भर्ती कराया। पूजा के मुताबिक, 24 अगस्त को रंजन की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए उन्होंने दिल्ली पुलिस को न्यू अशोक नगर स्थित घर का पता दिया। चूंकि, उनके पास दिल्ली के कागजात हैं। अब घटना में खोड़ा पुलिस उन पर कार्रवाई नहीं करने का दबाव बना रही है।
जुलाई में दूसरे पक्ष ने कराया नामजद मुकदमा :
17 जुलाई को भगवती चौहान ने पुलिस को मुकदमा कराया कि पड़ोसी पूजा और अन्य लोग घर के आगे गंदगी फैलाते हैं। मना करने पर बेटियों को तेजाब तेजाब से जलाने की धमकी देती है। उनकी तरफ से पूजा उनके दो बेटे राम, रतन व बटी रजनी को नामजद कराया था। पुलिस मामले में की जांच कर रही है।
विज्ञापन
इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि दिल्ली एम्स में भर्ती बच्चे की 24 अगस्त में मौत हो गई। दिल्ली पुलिस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पेरेंटल नेग्लिजेंस बताया है। काफी तलाश के बाद परिजन नहीं मिले। चौकी इंचार्ज जय सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर एक संदिग्ध युवक से पूछताछ कर रहे हैं।