फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Child dies after falling into pond in Bulandshahr

दर्दनाक: खेलते-खेलते तालाब में गिरा मासूम, बाहर निकालने में हो गई देर, बच्चे की मौत से घर में मचा कोहराम

Fri, 07 Feb 2025 03:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, स्याना (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, स्याना (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 07 Feb 2025 03:23 PM IST
सार

मृतक के पिता चंद्रपाल ने बताया कि पीड़ित का दो वर्षीय बेटा प्रीत घर के बाहर खेल रहा था। बताया कि प्रीत खेलते-खेलते घर के निकट स्थित तालाब के पास पहुंच गया। उसी दौरान खेलते समय मासूम तालाब में डूब गया।

विज्ञापन
Child dies after falling into pond in Bulandshahr
बच्चे की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव मांकड़ी में खेलते समय एक मासूम बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वहीं मासूम की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन

मृतक के पिता चंद्रपाल ने बताया कि पीड़ित का दो वर्षीय बेटा प्रीत घर के बाहर खेल रहा था। बताया कि प्रीत खेलते-खेलते घर के निकट स्थित तालाब के पास पहुंच गया। उसी दौरान खेलते समय मासूम तालाब में डूब गया। जानकारी मिलते ही परिजनों द्वारा तत्काल मासूम को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक प्रीत की मौत हो चुकी थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक मासूम का पिता चंद्रपाल मजदूरी का कार्य करता है। सीओ दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed