फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   chief minister yogi adityanath review for rapidx RapidX station in Sahibabad and public meeting in Vasundhara

Ghaziabad: सीएम योगी ने रैपिडएक्स की तैयारियों का लिया जायजा, ले-आउट बोर्ड पर रूट भी देखा

Thu, 12 Oct 2023 04:41 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद (गाजियाबाद) Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 12 Oct 2023 04:41 PM IST
सार

साहिबाबाद में रैपिडएक्स स्टेशन का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दौरा किया और उनके आने से पहले सुरक्षा के मद्देनजर सभी स्टाफ और कर्मचारियों को बाहर किया गया।

विज्ञापन
chief minister yogi adityanath review for rapidx RapidX station in Sahibabad and public meeting in Vasundhara
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की पहले सेमी हाई स्पीड रैपिडएक्स ट्रेन का शुभारंभ नवरात्र में प्रधानमंत्री करने वाले हैं। इससे पूर्व बृहस्पतिवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने स्टेशन परिसर में सीएम को 15 मिनट की प्रजेंटेंशन दिखाई, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टिकट खरीदने, रैपिड रेल को हरी झंडी दिखाने और साहिबाबाद स्टेशन से गुलधर तक सफर करने के बारे में थी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर 3:30 बजे पांचवीं आरक्षित सीआईएसएफ वाहिनी में उतरा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने वहां क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसके बाद 3:55 बजे वह वसुंधरा सेक्टर-8 स्थित जनसभा स्थल पहुंचे। पुलिस आयुक्त अजय मिश्र ने उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूट और सुरक्षा प्लान के ले-आउट को दिखाया। जनसभा के लिए बनाए जा रहे पंडाल में करीब 11 मिनट रुकने के बाद उन्होंने सड़क किनारे नगर निगम की तैयारियों को देखा। शाम 4:16 बजे मुख्यमंत्री साहिबाबाद रैपिडएक्स स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 

सीएम ने स्टेशन परिसर में सबसे पहले महिला पायलट से बात की। उसके बाद टिकट काउंटर पर महिला स्टाफ से हाल-चाल पूछकर जिम्मेदारी निभाने की बात कही। उसके बाद सीएम योगी ने रैपिडएक्स ट्रेन का निरीक्षण किया। उन्होंने तीन कोच देखे, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफर करने के बारे में भी बताया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र शिशोदिया ने बताया कि सेमी हाई-स्पीड रैपिडएक्स ट्रेन के उद्घाटन की संभावित तिथि 20 अक्तूबर है।

प्रधानमंत्री टिकट खरीदकर करेंगे रैपिडएक्स में सफर
महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो घंटे का कार्यक्रम प्रस्तावित है। शुरुआती 45 मिनट में वह साहिबाबाद स्टेशन पहुंचेंगे। पीएम सबसे पहले ऑनलाइन वॉलेट से टिकट खरीदेंगे। उसके बाद प्लेटफार्म पर तीन रैपिडएक्स ट्रेन खड़ी होंगी। पहली ट्रेन पायलट होगी, दूसरी ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर देश को समर्पित करेंगे। उसके बाद सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ गुलधर स्टेशन तक सफर करेंगे। तीसरी ट्रेन जनप्रतिनिधि और अन्य अधिकारियों के लिए होगी। करीब 17 मिनट के सफर के बाद पीएम कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम योगी ने इस प्रस्तावित प्लान को देखकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। सीएम यहां से शाम साढ़े चार बजे हिंडन एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री सांसद वीके सिंह, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, महापौर सुनीता दयाल, राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, विधायक अतुल गर्ग, सुनील शर्मा, नंद किशोर गुर्जर, अजीतपाल त्यागी, डॉ. मंजू शिवाच, धर्मेश तोमर, एमएलसी दिनेश गोयल, श्रीचंद शर्मा, धर्मेंद्र भारद्वाज, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र शिशोदिया, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, हरीश सिंह, विकास अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed