फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Chief Minister will be in the city on 23rd, will hold a meeting with the workers

Ghaziabad News: 23 को मुख्यमंत्री शहर में, कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will be in the city on 23rd, will hold a meeting with the workers
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 अगस्त को गाजियाबाद आ रहे हैं। सुबह एक निजी न्यूज चैनल के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह दोपहर तीन से चार बजे तक लोहियानगर स्थित हिंदी भवन में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। गाजियाबाद विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे और कार्यकर्ताओं के मन की बात भी जानेंगे।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में गाजियाबाद विधानसभा सीट से विधायक रहे अतुल गर्ग के सांसद बनने के बाद यह सीट रिक्त चल रही है। यहां अक्तूबर में उपचुनाव होने की संभावना है। लोकसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की सीटें घटने के बाद विधानसभा के उपचुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए संगठन में लगातार मंथन चल रहा है। पिछले चुनाव में गाजियाबाद में भी मत प्रतिशत पिछले चुनावों से कम रहा है। इसका ठीकरा पार्टी पदाधिकारियों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन पर फोड़ा था। कई कार्यकर्ताओं और जन प्रतिनिधियों ने यह आरोप लगाया कि अधिकारी उनकी सुनते नहीं हैं। अब जब उपचुनाव की घड़ी नजदीक आ गई है तो पार्टी को टूटते जनाधार को बचाने की चुनौती के साथ ही रूठे कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को मनाने की कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री यहां कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का संदेश देंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने मुख्यमंत्री आ रहे हैं। वह 23 अगस्त को कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक से पहले वह एक निजी चैनल के कार्यक्रम में शामिल होंगे। बैठक की तैयारियां जोरों पर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed