फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Chhaya Ram temple model as gift

Ghaziabad News: उपहार में छाया राम मंदिर का मॉडल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Chhaya Ram temple model as gift
गाजियाबाद। राम मंदिर की स्थापना से पहले राम मंदिर के मॉडल का क्रेज बढ़ गया है। कोई रिटर्न गिफ्ट के रूप में लोगों को राम मंदिर का मॉडल दे रहा है तो कोई उपहार स्वरूप घर-घर मंदिर के मॉडल बांट रहा है। इतना ही नहीं बढ़ती डिमांड को देखते हुए गाजियाबाद के व्यापारी इसका मॉडल तैयार करने में जुट गए हैं। अभी तक जिले से 200 से अधिक मॉडल देशभर में सप्लाई हो चुके हैं।
विज्ञापन

पिछले एक महीने के अंदर इसकी डिमांड काफी बढ़ी है। ऑनलाइन के अलावा लोग उत्तराखंड, अयोध्या, देहरादून से इसकी सप्लाई मंगवा रहे हैं। इसके अलावा ऑनलाइन प्लेटफार्म पर भी यह खूब डिमांड में है। इसमें एक हजार से लेकर दस हजार तक के मॉडल बिक रहे हैं। लैंडक्राफ्ट में रहने वाले विपिन त्यागी को उपहार में राम मंदिर का मॉडल मिला है। उन्होंने बताया कि वह अपने कार्यालय में इसको सजाएंगे।
विज्ञापन

नया गंज स्थित एक कंपनी थ्री डी मॉडल बना रही है। जिसने अभी तक देशभर में 200 से अधिक मॉडल सप्लाई किए हैं। कंपनी के मालिक राहुल महाजन ने बताया कि इस तकनीक के तहत मॉडल बनाने में समय लगता है इसलिए अभी तक 200 मॉडल ही तैयार हुए हैं। डिमांड काफी है। साइज के हिसाब से यह मॉडल एक हजार से लेकर साढ़े चार पांच हजार तक बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 लाख के मॉडल दिए उपहार में
गांधीनगर निवासी कारोबारी उमेश गर्ग ने अभी तक लगभग 13 लाख के राम मंदिर के मॉडल लोगों को बांट दिए हैं। पिछले एक महीने से यह इस कार्य में लगे हैं। उन्होंने बताया कि वह मुज्जफरनगर, देहरादून, अयोध्या से मॉडल खरीद कर लाते हैं और बांटते हैं। फिलहाल उन्होंने अयोध्या से उपहार में बांटने के लिए 400 मॉडल खरीदे हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक कई शीर्ष नेताओं सहित व्यापारियों और अधिकारियों को उपहार में यह मंदिर दिया है।


रिटर्न गिफ्ट के रूप में दिया मंदिर

शास्त्रीनगर निवासी विवेक बंसल ने अपनी मां के 75वें जन्मदिन पर रिटर्न गिफ्ट के रूप में अपने दोस्तों और परिजनों को मंदिर का मॉडल दिया था। उन्होंने बताया कि यह उनकी मां का ही आइडिया था। उस दौरान उन्होंने उत्तराखंड से यह उपहार मंगवाया था। इस बार अपने कार्यालय के साथियों को उपहार देने के लिए जब दोबारा वहां से मॉडल लेने गए तो उसके दाम 200 से बढ़कर दोगुने 400 रुपये हो गया है। उनके भाई विक्रम बंसल ने भी अपने यूके और यूएसए में रहने वाले दोस्तों को यह मंदिर उपहार में दिया है।

बाजारों में बिक रहे मॉडल
- रेजर आर्ट राम मंदिर
- लकड़ी के राम मंदिर
- थ्री डी राम मंदिर
- पीतल के बने राम मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed