{"_id":"6af6206a087c5fba850c6f80","slug":"chhath-begins-today-with-nahay-khay-arrangements-at-the-riverbank-remain-incomplete-and-the-hindon-river-is-polluted-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-26621-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आज नहाय खाय से शुरू हो रहा छठ, घाट पर अधूरी व्यवस्था के साथ मैली है हिंडन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आज नहाय खाय से शुरू हो रहा छठ, घाट पर अधूरी व्यवस्था के साथ मैली है हिंडन
विज्ञापन
साहिबाबाद। नहाय खाय के साथ आज से छठ महापर्व शुरू हो रहा है। 12 नवंबर तक घाट पर व्यवस्था पूरा करने का प्रशासनिक दावा सफल नहीं हो सका। बृहस्पतिवार को हिंडन घाट पर अव्यवस्थाओं का अंबार लगा रहा, जबकि हिंडन में गंदगी तैरती रही। यहां तक कि नहर किनारे मरे पड़े मवेशियों को भी नहीं हटाया गया और दुर्गंध से घाट पर वेदी बनाने वाले भी परेशान रहे।
हिंडन घाट पर प्रत्येक वर्ष करीब एक लाख से अधिक लोग सूर्य को अर्घ्य देने के लिए जुटते हैं। दिवाली के अगले दिन से ही श्रद्धालुओं ने हिंडन घाट पर अपने स्तर से साफ-सफाई शुरू कर वेदी बनाने का काम शुरू कर दिया था। बृहस्पतिवार को घाट पर नगर निगम के कर्मचारी सफाई करते नजर तो आए, लेकिन लापरवाही इतनी की नहर किनारे मरे पड़े मवेशी दुर्गंध देते रहे और श्रद्धालुओं की शिकायत के बावजूद उनको हटाया नहीं गया। हिंडन में गंगाजल तो छोड़ा गया, लेकिन जल स्तर अभी कम होने और नहर की सफाई न होने की वजह से हिंडन का पानी भी अभी दुर्गंधयुक्त ही है। एक ओर जहां गाजियाबाद प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर का अवार्ड मिला है, वहीं शहर से गुजर रही हिंडन की स्थिति चिंताजनक है।
इनसेट
क्या बोले लोग
-20 वर्ष से यहां पूजा करती आ रही हूं, हर साल पानी गंदा ही होता जा रहा है। पहले हम लोग नहाय खाय के दिन हिंडन में ही नहाते थे, लेकिन अब पानी इतना गंदा है कि यहां नहाकर बीमार ही पड़ना है। ऐसे में अब केवल यहां खड़े होकर अर्घ्य देते हैं, सरकार को चाहिए कि यहां बेहतर साफ-सफाई की व्यवस्था करें।- पार्वती देवी, श्रद्धालु
विज्ञापन
-मेरा परिवार यहां 10 वर्ष से पूजा करने आ रहा है। पिछले वर्ष नहाय खाय से पहले तक साफ-सफाई बेहतर कर दी गई थी। इस बार न तो नदी साफ हुई है न ही घाट पर सफाई हो सकी है। अब तक घाट को समतल तक नहीं किया गया है, किनारे में पत्थर और कांच के टुकड़े पड़े हैं इस वजह से अधिक परेशानी हो रही है। -अरविंद कुमार
-छह वर्ष से यहां पूजा करने आता हूं, पहले लोनी में था तो यमुना घाट पर जाता था। अभी तक नगर निगम की ओर से विशेष काम होता दिख नहीं रहा है। घाट पर सभी श्रद्धालु स्वयं ही सफाई कर निगम की कूड़ा गाड़ी में गंदगी भर रहे हैं। नदी की भी सफाई नहीं हुई है। उम्मीद हैं कि आने वाले दो दिन में नदी का पानी साफ हो सके।-- अमित
इनसेट
केबिनेट मंत्री ने किया अस्थायी छठ घाटों का निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा बृहस्पतिवार को हिंडन छठ घाट के साथ ही अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान केबिनेट मंत्री ने खोड़ा, हिंडन घाट, गोल पार्क राजेंद्र नगर, कोयल एनक्लेव और साई एनक्लेव नंदग्राम सहित कई स्थानों पर तैयारियों को परखा। उन्होंने साफ-सफाई, जल की स्थिति, प्रकाश, सुरक्षा और आवागमन मार्गों का बारीकी से मुआयना किया। स्वास्थ्य विभाग ने छठ घाटों पर 10 एम्बुलेंस और 28 डॉक्टरों की टीम तैनात की है।
इनसेट
सांसद अतुल गर्ग पहुंचे ब्रिज विहार छठ घाट पर
सांसद अतुल गर्ग बृहस्पतिवार को ब्रिज विहार स्थित छठ घाट पर पहुंचे। सांसद ने घाट एवं आसपास के क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की। इस दौरान पप्पू पहलवान, क्षेत्रीय पार्षद विनय चौधरी, छठ पूजा संस्था के अध्यक्ष सुशील सिंह और उपाध्यक्ष अशोक पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
हिंडन घाट पर प्रत्येक वर्ष करीब एक लाख से अधिक लोग सूर्य को अर्घ्य देने के लिए जुटते हैं। दिवाली के अगले दिन से ही श्रद्धालुओं ने हिंडन घाट पर अपने स्तर से साफ-सफाई शुरू कर वेदी बनाने का काम शुरू कर दिया था। बृहस्पतिवार को घाट पर नगर निगम के कर्मचारी सफाई करते नजर तो आए, लेकिन लापरवाही इतनी की नहर किनारे मरे पड़े मवेशी दुर्गंध देते रहे और श्रद्धालुओं की शिकायत के बावजूद उनको हटाया नहीं गया। हिंडन में गंगाजल तो छोड़ा गया, लेकिन जल स्तर अभी कम होने और नहर की सफाई न होने की वजह से हिंडन का पानी भी अभी दुर्गंधयुक्त ही है। एक ओर जहां गाजियाबाद प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर का अवार्ड मिला है, वहीं शहर से गुजर रही हिंडन की स्थिति चिंताजनक है।
विज्ञापन
इनसेट
क्या बोले लोग
-20 वर्ष से यहां पूजा करती आ रही हूं, हर साल पानी गंदा ही होता जा रहा है। पहले हम लोग नहाय खाय के दिन हिंडन में ही नहाते थे, लेकिन अब पानी इतना गंदा है कि यहां नहाकर बीमार ही पड़ना है। ऐसे में अब केवल यहां खड़े होकर अर्घ्य देते हैं, सरकार को चाहिए कि यहां बेहतर साफ-सफाई की व्यवस्था करें।- पार्वती देवी, श्रद्धालु
विज्ञापन
-मेरा परिवार यहां 10 वर्ष से पूजा करने आ रहा है। पिछले वर्ष नहाय खाय से पहले तक साफ-सफाई बेहतर कर दी गई थी। इस बार न तो नदी साफ हुई है न ही घाट पर सफाई हो सकी है। अब तक घाट को समतल तक नहीं किया गया है, किनारे में पत्थर और कांच के टुकड़े पड़े हैं इस वजह से अधिक परेशानी हो रही है। -अरविंद कुमार
-छह वर्ष से यहां पूजा करने आता हूं, पहले लोनी में था तो यमुना घाट पर जाता था। अभी तक नगर निगम की ओर से विशेष काम होता दिख नहीं रहा है। घाट पर सभी श्रद्धालु स्वयं ही सफाई कर निगम की कूड़ा गाड़ी में गंदगी भर रहे हैं। नदी की भी सफाई नहीं हुई है। उम्मीद हैं कि आने वाले दो दिन में नदी का पानी साफ हो सके।