फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Checking of vehicles in Delhi border, jam on NH-9 from UP Gate

Ghaziabad News: दिल्ली सीमा में वाहनों की चेकिंग, यूपी गेट से एनएच-9 पर लगा जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Checking of vehicles in Delhi border, jam on NH-9 from UP Gate
जाम लगने के बाद अधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के काफिले को आनंद विहार से निकाला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
कौशांबी। जंतर मंतर पर किसानों के जाने की सूचना के बाद शनिवार सुबह दिल्ली सीमा में वाहनों की चेकिंग से यूपी गेट पर एनएच-9 तक जाम लग गया। पुलिस अधिकारियों ने जाम खुलवाने के लिए काफी मशक्कत की लेकिन व्यवस्था नहीं बनने से डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के काफिले को कौशांबी -आनंद विहार बॉर्डर से दिल्ली रवाना किया गया। इसके बाद अधिकारियों ने राहत महसूस की। जाम की वजह से वाहन चालकों को ढाई घंटे से ज्यादा समस्या झेलनी पड़ी।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का शनिवार सुबह लोनी में अस्पताल का उद्घाटन करने का कार्यक्रम था। उन्हें यहां से यूपी सदन जाना था, लेकिन कार्यक्रम में अचानक फेरबदल हो गया। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि किसान भी जंतर-मंतर जाने के लिए अपने अपने घरों से रवाना हो चुके हैं। दिल्ली सीमा में बैरिकेड लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू हो गई। इससे यूपी गेट अंडरपास और एनएच-9 पर खड़ा कट तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। व्यवस्था संभालने के लिए कौशांबी थानाध्यक्ष अंकित तरार और यातायात निरीक्षक मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाम खुलवाने में मशक्कत की लेकिन ज्यादा कामयाबी नहीं मिली। दोपहर पौने तीन बजे डिप्टी सीएम का काफिला लोनी से निकला तो अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। व्यवस्था नहीं बनने पर यातायात पुलिस अधिकारियों ने उनके काफिले को मोहन नगर से वैशाली वाया कौशांबी होते हुए आनंद विहार बॉर्डर से दिल्ली भेजा। उसके बाद यूपी गेट पर भी वाहनों का दबाव कम हो गया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed