फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Checking car at ... CO -MLA Hot Talk

कार की चेकिंग पर उखड़े विधायक...सीओ से हॉट टॉक

Sat, 21 Jan 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 21 Jan 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
Checking car at ... CO -MLA Hot Talk
एमएलए - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

कलक्ट्रेट के बाहर कार की चेकिंग करने पर बीएसपी से मुरादनगर के विधायक और मोदीनगर से विधानसभा प्रत्याशी वहाब चौधरी नाराज हो गए। उनके और सीओ सेकेंड मनीष मिश्र के बीच काफी देर हॉट टॉक हुई। बाद में सीओ ने यह कहकर विधायक को शांत किया कि पुलिस अपना काम कर रही है, उन्हें करने दें।

शनिवार दोपहर विधायक वहाब चौधरी निजी काम से कलक्ट्रेट आए थे। उन्होंने कार बाहर खड़ी की और कलक्ट्रेट चले गए। कुछ देर बाद वापस आए और कार से जाने लगे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उनकी कार रुकवा ली। कार में बैठे सभी लोगों को नीचे उतार कर उनकी कार का बोनट चेक किया।
विज्ञापन


पुलिस का कहना था कि वे चेक कर रहे हैं कि कार में हूटर तो नहीं है। इससे विधायक नाराज हो गए और चेकिंग करा रहे सीओ सेकेंड से तंज कसते हुए बोले कि पुलिस उनकी कार की डिग्गी भी चेक कर ले, कहीं उनकी कार में नई या पुरानी करेंसी न रखी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक की इस बात पर पास खड़े सीओ के अलावा एसपी सिटी सलमान ताज ने भी कहा कि चेकिंग कर पुलिसकर्मी अपना काम कर रहे हैं, उन्हें करने दें।

सीओ के खिलाफ मानहानि का केस करूंगा: विधायक
विधायक वहाब चौधरी ने कहा है कि सीओ सेकेंड मनीष मिश्र ने उनसे और उनके साथियों के साथ अभद्र व्यवहार किया है। पुलिसकर्मियों ने उनसे कहा था कि पुलिस उनकी और उनके साथियों के कपड़े भी चेक कर सकते हैं। विधायक ने कहा कि वह जल्द ही सीओ सेकेंड के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराएंगे।


वह अपनी ड्यूटी कर रहे थे: सीओ सेकेंड
सीओ सेकेंड मनीष मिश्र का कहना है कि उन्हें नहीं पता था कि कार किसी विधायक की थी। वह नामांकन प्रक्रिया के दौरान ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान एक पार्टी का झंडा लगी कार आती देखी और उसे चेकिंग के लिए रोका गया था। इस दौरान एसपी सिटी भी मौजूद थे। बाद में विधायक से इस बारे में बात हो गई थी और वह चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed