फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   check bounces Fine and three months imprisonment

Ghaziabad News: चेक बाउंस होने पर 40.50 लाख का अर्थदंड और तीन माह का कारावास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
check bounces 
Fine and three months imprisonment
गाजियाबाद। माल खरीदने के बाद भुगतान का चेक बाउंस होने पर दोषी चिराग गोयल को अदालत ने तीन महीने कारावास की सजा सुनाते हुए 40.50 लाख रुपये अर्थदंड लगाया है। न्यायाधीश समरपाल सिंह की अदालत ने अर्थदंड की धनराशि से 50 हजार रुपये राजकोष में जमा कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

अदालत से मिली जानकारी के अनुसार लोहा मंडी में लोहे का कारोबार करने वाले प्रवीण कुमार ने दिसंबर 2022 में लोहा कारोबारी चिराग गोयल के खिलाफ याचिका दायर की थी। याचिका में उन्होंने बताया था कि, चिराग ने (लोहे का सामान) माल उधार देने की बात तय किया था। साथ ही 10 से 15 दिन में उधार दिए गए माल का भुगतान करने की बात कही थी। इसके बाद दोनों के बीच कारोबार शुरू हो गया।
विज्ञापन

चिराग उनसे माल नगद, ऑनलाइन, चेक व उधार खरीदते रहे। वर्ष 2019 में चिराग ने उधार चुकाने के लिए 30 से 45 दिन का समय मांगा। इसके बाद कई बार में 51,96,493 रुपये का माल खरीद लिया। कुछ धनराशि का भुगतान ऑनलाइन व चेक के माध्यम से किया। इसके बाद 12 सितंबर 2020 को 30 लाख रुपये का चेक दिया। प्रवीण ने चेक को चिराग के बताए समय के अनुसार नेहरूनगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में 12 सितंबर 2020 को जमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक से बिना भुगतान (अपर्याप्त निधि) की टिप्पणी सहित दिनांक 15 सितंबर 2020 को चेक वापस कर दिया। इस बारे में उन्होंने चिराग से शिकायत की, लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। तकादा करने पर चिराग नए-नए बहाने बनाकर टालगा रहा फिर गाली देते हुए दुर्व्यवहार किया। इसके बाद उन्होंने अदालत में वाद दायर किया।

वहीं, बचाव पक्ष ने कहा कि टर्नओवर बढ़ाने के लिए चिराग के नाम से प्रवीण कुमार ने बिल काट दिया था। यह भी कहा था कि चिराग के खाते में तीस लाख रुपये जमा कर देंगे, इसके लिए तीस लाख रुपये का चेक काटकर दे दो, लेकिन प्रवीण ने रुपये जमा नहीं कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed