फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cheating of Rs 60 lakh on the pretext of investing in property

Ghaziabad News: संपत्ति में निवेश का झांसा देकर 60 लाख की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 60 lakh on the pretext of investing in property
साहिबाबाद। संपत्ति में निवेश करने और फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगों ने युवक से करीब 59.65 लाख रुपये की ठगी कर ली। युवक ने शालीमार गार्डन थाने में शिकायत देकर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शिव कुमार शर्मा भोजपुर दौसा बंजारपुर परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह प्रियदर्शिनी एजुकेशनल ट्रस्ट में कार्यरत हैं। उन्हें ट्रस्ट का ऑफिस खोलने के लिए जगह की आवश्यकता थी। वह डीएलएफ में एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर पहुंचे तो वहां जय प्रकाश और मन्नू कसाना निवासी डीएलएफ भोपुरा एवं दीपक कुमार निवासी दिलशाद कॉलोनी दिल्ली मिले। तीनों ने उन्हें तीन मंजिल फ्लैट दिखाया। तीनों फ्लैट पसंद आने पर उन्होंने 39.15 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने आठ लाख रुपये और ले लिए। तीनों ने उन्हें अपनी बातों में फंसाकर फ्लैट बनाकर बेचने का झांसा भी दिया। जिसके चलते उन्होंने 12.50 लाख रुपये और दे दिए। आरोपियों ने फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं कराई है, और न ही उनके रुपये वापस दिए। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed