फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cheating of Rs 1.40 crore in the name of getting land

Ghaziabad News: जमीन दिलाने के नाम पर 1.40 करोड़ की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 1.40 crore in the name of getting land
गाजियाबाद। जमीन दिलाने के नाम पर सिहानी गांव के किसान से 1.40 करोड़ की ठगी की घटना सामने आई है। मामले में पीड़ित ने नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिहानी गांव निवासी मुकेश त्यागी ने बताया कि उनको जमीन खरीदनी थी। 2012 में उनकी मुलाकात मालीवाड़ा के राजकुमार से हुई। उन्होंने अटौर गांव में जमीन दिखा दी। जमीन पसंद आने पर 17880 वर्गगज जमीन का सौदा पांच करोड़ 64 लाख रुपये में तय हो गया। एक करोड़ 40 लाख रुपये उसी समय खाते में दे दिए और बैनामा बाद में होने की बात तय हो गई। इसकी तहसील में नोटरी करा दी गई। आरोपियों ने कहा कि जमीन के कुछ हिस्से पर अभी विवाद है। इसको निपटने में कुछ समय लगेगा। जल्द बैनामा करा दिया जाएगा। आरोप है कि आरोपियों ने जमीन का बैनामा नहीं किया और फिर समय देकर टालते रहे। बाद में उनको पता चला कि आरोपियों ने जमीन के कुछ हिस्से का किसी और को बैनामा कर दिया और उसपर उनका कब्जा भी करा दिया। आरोपी के रुपये वापस मांगने पर उनको जान से मारने की धमकी देने लगे। मामले में उन्होंने मालीवाड़ा के राजकुमार सिंह, कृष्णपाल, मनोज, देवेंद्र, मीनाक्षी, निशांत, दीपक, निखिल, लवली समेत अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस बारे में एसीपी नंदग्राम रवि कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

--------
30 लाख रुपये हड़पने का आरोप
गाजियाबाद। नंदग्राम में मकान का मालिकाना हक देकर 30 लाख रुपये उधार लेना दिल्ली निवासी राजकुमार जैन को महंगा पड़ गया। दंपती ने रुपये चुकाने के बाद भी उनका मकान का मालिकाना हक नहीं लौटाया और उसका बैनामा किसी तीसरे व्यक्ति को अवैध तरीके से कर दिया। मामले में राजकुमार जैन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। ब्रह्मपुरी, दिल्ली निवासी राजकुमार जैन ने बताया कि उनको तीस लाख रुपये की जरूरत थी। इसलिए उन्होंने अपने परिचित राजनगर एक्सटेंशन निवासी श्यामकुमार यादव व उनकी पत्नी को अपने नंदग्राम स्थित फ्लैट का मालिकाना हक देकर उनसे 30 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि उन्होंने इंतजाम कर उनको रुपये चुका दिए और उनसे मालिकाना हक के दस्तावेज लौटाने को कहा। आरोप है कि उन्होंने रुपये लौटाने के बाद भी उनके मकान का किसी तीसरे व्यक्ति को बैनामा कर दिया और इसके कुछ फर्जी दस्तावेज भी बनवा लिए। आपत्ति करने पर आरोपी उनको जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। एसीपी रवि कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान बेचने के नाम पर 3.16 लाख की धोखाधड़ी
गाजियाबाद। नंदग्राम में सिंगल स्टोरी भवन को बेचने के नाम पर प्रॉपर्टी डीलरों ने 3.16 लाख की चपत लगा दी। मामले में पीड़ित राजेंद्र सिंह ने सतीश व रजनीश के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रोपर्टी डीलरों के माध्यम से सिंगल स्टोरी भवन का सौदा 5.75 लाख रुपये में तय हुआ था। इसके लिए 3.16 लाख पहले दे दिए। आरोप है कि आरोपियों ने न बैनामा किया और न ही रकम लौटाई। आरोपी उनको जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। एसीपी रवि कुमार ने बताया कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article