फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cheating of Rs 1.18 crore in the name of like review

Ghaziabad News: लाइक रिव्यू करने के नाम पर 1.18 करोड़ की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 1.18 crore in the name of like review
गाजियाबाद। सूर्यनगर में अरहम जैन से लाइक और रिव्यू के नाम पर 1.18 करोड़ की ठगी की घटना सामने आई है। पीड़ित ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


अरहम जैन ने बताया कि उनके पास व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया था। आरोपी ने उनका सोशल मीडिया पर एक अकाउंट खुलवा दिया। दावा किया लाइक और रिव्यू करने के नाम पर उनको मोटी कमाई होगी। शुरुआत में उनके खाते में 450 की रकम भी भेजी गई। इसके लालच में आकर उन्होंने शुरुआत में दिए गए खाते में एक लाख जमा कर दिए। आरोपी ने कहा कि इसमें उनकी सीमित कमाई होगी। इसके बाद वह बताए गए खाते में पैसा जमा करते रहे। लेकिन उनके खाते में दोबारा कोई भी रकम नहीं आई। आरोपी उनसे लगातार बात करते रहे। भरोसा देते रहे की उनको निश्चित रूप से आमदनी होगी। विश्वास में आकर उन्होंने 1.18 करोड़ रुपये आरोपियों के खाते में जमा कर दिए। पर एक भी पैसा उनके खाते में नहीं आया। जब उनको पता चल गया कि वह उनको और पैसा नहीं देने वाले हैं। इसके बाद आरोपियों ने अपना मोबाइल बंद कर दिया। मामले में उन्होंने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed