फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cheating of 19 lakhs in the name of making the video viral and helping

Ghaziabad News: वीडियो वायरल करने और मदद के नाम पर 19 लाख की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Cheating of 19 lakhs in the name of making the video viral and helping
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र में न्यायखंड में महिला को टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर 14 लाख ठग लिए। उधर, लाजपत नगर में युवक को एफडी का प्रमाण पत्र बनाने के लिए लिंक भेजकर पांच लाख 25 सौ रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


न्यायखंड एक में कस्तुरीका मिश्रा ने बताया कि उनके नंबर एक मेसेज आया था, जिसमें निवेश कर मुनाफा कमाने की जानकारी दी थी। ठग ने टेलीग्राम पर जोड़कर उनसे कई बार में करीब 14 लाख 14 हजार रुपये निवेश करा लिए। पैसे मांगने पर उनसे और पैसे जमा करने की शर्त रख दी। उधर, लाजपत नगर के देवेंद्र नाथ शुक्ला का कहना है कि उन्होंने फिक्स डिपाजिट सर्टिफिकेट गुम होने पर ऑनलाइन साइट से नंबर निकाला था। कुछ देर बाद उनके पास युवक ने फोन किया और समस्या का समाधान करने के बहाने एक लिंक भेजा। उसे क्लिक करते ही ठग ने पूरी जानकारी ले ली। फिर खाते से पांच लाख 25 सौ रुपये निकाल लिए। डीसीपी ट्रांस हिंडन जोन विवेक चंद्र का कहना है कि दोनों मामले की जांच साइबर सेल कर रही है। टीम को कई लिंक मिले हैं उस पर आगे काम चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed