{"_id":"5d45d9bc8ebc3e6c9f0f8506","slug":"cheating-by-delhi-police-ghaziabad-city-news-gbd18166531","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में बंधक फ्लैट को किराए पर देकर ठगे 5 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में बंधक फ्लैट को किराए पर देकर ठगे 5 लाख
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल समेत चार पर ठगी की रिपोर्ट
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन दो में बैंक में बंधक बने फ्लैट का किराए पर देकर पांच लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल, उनकी पत्नी समेत चार लोगों पर शुक्रवार को साहिबाबाद थाना में धोखाधड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
स्वामी विवेकानंद एंक्लेव शालीमार मेन में गीता कुमार परिवार के साथ रहती हैं। उन्होंने बताया कि वह ब्यूटी पार्लर चलाने के लिए किराए पर फ्लैट तलाश कर रही थीं। वह ब्यूटी पार्लर चलाने वाली शालीमार गार्डन निवासी गुड़िया शर्मा और उनके पति दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल मुकेश शर्मा से मिलीं। उन्होंने किराए के फ्लैट के लिए श्वेता गौतम व उनके पति रामेश्वर कुमार निवासी पन्नू चौक शालीमार गार्डन एक्सटेंशन - दो से मिलवाया। दोनों के बीच 11 महीने का करार हुआ। जुलाई 2018 में ढाई लाख रुपये नकद और ढाई लाख रुपये का चेक श्वेता और रामेश्वर को दे दिया। गुडिया शर्मा और मुकेश शर्मा भी मौजूद रहे। रुपये देने और किराए का अनुबंध पत्र तैयार हो जाने पर उन्होंने फ्लैट में ब्यूटी पार्लर शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि करीब छह माह बाद बैंक के कर्मचारी फ्लैट पर पहुंचे और लोन होने की बातकर फ्लैट सील कर गए। उन्हें सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला। उन्होंने साहिबाबाद थाना में पुलिस से शिकायत की। पुलिस के न सुनने पर कोर्ट की शरण ली। एसएचओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर गुड़िया शर्मा, हेड कांस्टेबल मुकेश शर्मा, श्वेता गौतम, उनके पति रामेश्वर गौतम पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।