फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cheated of Rs 8.10 lakh in the name of investment in gold

Ghaziabad News: सोने में निवेश के नाम पर ठगे 8.10 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 8.10 lakh in the name of investment in gold
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने वित्तीय सेवाएं प्रदान करने वाली नामचीन कंपनी अरिहंत कैपिटल का प्रतिनिधि बताकर कारोबारी संतोष गोयल निवासी नेहरूनगर सिहानी गेट से 8.10 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने सिहानी गेट थाने में साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर ट्रांसफर की गई धनराशि की मांग की है।
विज्ञापन


नेहरू नगर द्वितीय निवासी संतोष कुमार गोयल ने बताया कि जून 2024 को उनके पास कॉलर श्रुति का फोन आया। श्रुति ने खुद को अरिहंत कैपिटल का प्रतिनिधि बताकर गोल्ड में निवेश करने में मोटे मुनाफे का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि ने संतोष गोयल की कंपनी के रिलेशन मैनेजर अजय शर्मा से बात कराई गई। साइबर ठगों के झांसे में आए संतोष कुमार गोयल ने डेढ़ लाख रुपये उनके बताए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उन्हें एक कॉलर ने कॉल किया और खुद को अकाउंट मैनेजर बताकर जीएसटी और टीडीएस के नाम पर एक लाख 40 हजार और 40 हजार 500 रुपये जमा कराए। ऐसे में साइबर ठगों ने उनसे अलग-अलग खातों में गोल्ड में निवेश करने के नाम पर आठ लाख 10 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। मुनाफा न आने पर संतोष गोयल ने अपने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि उनके मोबाइल पर 8.10 लाख रुपये का चेक आया और आरटीजीएस के माध्यम से पैसा बैंक खाते में जमा कराने का आश्वासन दिया। पीड़ित ने बैंक स्टेटमेंट निकलवाया, लेकिन उसमें धनराशि जमा नहीं की गई। साइबर ठगों ने फिर से 8.10 लाख रुपये निवेश करने का झांसा दिया और मुनाफे सहित समस्त धनराशि लौटाने का आश्वासन दिया। शक होने पर संतोष कुमार गोयल ने सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed