फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cheated of Rs 6.81 lakh on the pretext of earning profit

Ghaziabad News: मुनाफा कमाने का झांसा देकर 6.81 लाख रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 6.81 lakh on the pretext of earning profit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मदरसा सादात निवासी शाहनवाज से टास्क पूरा कर अच्छे मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने 6.81 लाख रुपये की ठगी कर ली। व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
शाहनवाज ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके मोबाइल पर एक लिंक आया था। जिसे खोलने पर इसमें कोस्टा एप्लीेकेशन डाउनलोड हुई थी। एप्लीकेशन मे टास्क संबंधी कार्य करके अच्छे मुनाफे का लालच दिया गया था। एप्लीकेशन पर लिखे नंबर पर बात करने पर आरोपी व्यक्ति ने उन्हें निवेश कर अच्छे मुनाफे का झांसा दिया था।
विज्ञापन

आरोपी की बातों पर विश्वास कर उन्होंने पांच नवंबर 2024 से चार जनवरी 2025 तक अपने दो बैंक खातों से कोस्टा एप्लीकेशन के जरिये 6.81 लाख रुपये निवेश कर दिए थे। इसके बाद विभिन्न तिथियों में विभिन्न मदों में उन्हें लाभांश भी प्राप्त हुआ था। उनके परिचितों ने भी इसी तरह कोस्टा एप्लीकेशन के जरिये निवेश किया था। जिनके खातों में भी लाभांश के रूप में किसी फर्जी लेनदेन को लेकर उनके खातों को सीज कर दिया गया था। उनकी कोई धनराशि ाी वापस नहीं की गई थी। इसके बाद उन्हें भी साइबर ठगों द्वारा ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पीडि़त व्यक्ति की तहरीर पर साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस साइबर ठगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed