{"_id":"6725365772f3b38eac0f23b7","slug":"cheated-of-rs-630-lakh-in-the-name-of-selling-a-plot-report-filed-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-104328-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: प्लाट बेचने के नाम पर ठगे 6.30 लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: प्लाट बेचने के नाम पर ठगे 6.30 लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
मुरादनगर। प्लाट बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 6.30 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र निवाड़ी के याकूतपुर मवी गांव निवासी दीन मोहम्मद ने शिकायत दर्ज कराई है कि मई माह में मुरादनगर पाइपलाइन मार्ग पर 66 गज के प्लाट का सौदा 10 हजार रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से तय हुआ था, अगस्त माह में बैनामा करने का समय तय हुआ। इससे पूर्व वह प्लाट के 6.30 लाख रुपये दूसरे पक्ष को दे चुके थे। आरोप है कि प्लाट की रकम लेने के बाद भी दूसरा पक्ष बैनामा नहीं कर रहा। एसीपी ने बताया कि शिकायत पर अफसान, कपिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।