{"_id":"67213997020c4c27770f10ef","slug":"cheated-of-rs-45-lakh-on-the-pretext-of-getting-ipo-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-499674-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आईपीओ दिलाने का झांसा देकर 45 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आईपीओ दिलाने का झांसा देकर 45 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने आईपीओ दिलाने का झांसा देकर इंदिरापुरम निवासी अर्चना कुमारी से 45 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने उनसे छह अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराई। रकम वापस नहीं मिलने पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस को दी शिकायत में अर्चना कुमारी ने बताया कि पांच सितंबर को उन्हें एक ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप में शेयर ट्रेडिंग से संबंधित जानकारी दी जा रही थी। इसके बाद उनका एक ट्रेडिंग खाता खोला गया, जिसमें उन्होंने कई बार में 45 लाख रुपये निवेश किए। बाद में न तो आईपीओ मिला और न ही रकम वापस मिली। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि ठगी गई रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है। खातों की जानकारी भी निकलवाई जा रही है।