फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cheated of Rs 43 lakh in the name of selling plot

Ghaziabad News: प्लॉट बेचने के नाम पर की 43 लाख की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 43 lakh in the name of selling plot
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र के सिहानी की मनोकामना रेजीडेंसी में प्लॉट बेचने के नाम पर आमोद विश्नोई से 43 लाख रुपये की ठगी हो गई। आरोप है कि नीरज गोस्वामी ने पहले तो बैनामा नहीं किया। बाद में रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। आमोद ने बताया कि नीरज गोस्वामी से उनका 160 वर्ग गज प्लॉट का सौदा तय हुआ था। पहले उन्होंने 34 लाख रुपये दे दिए तो उन्होंने प्लॉट का इकरारनामा कर दिया। आरोप है कि बैनामे की जो तारीख तय हुई। उस पर उसने बैनामा नहीं किया। आरोपियों ने कहा कि नौ लाख रुपये उनको और देने पड़ेंगे, तब बैनामा होगा। बैनामा कराने के लिए उन्होंने नौ लाख रुपये और दे दिए। इसके बाद भी बैनामा नहीं किया। आमाेद ने बताया कि आरोपी पक्ष इसी तरह जमीन बेचने के नाम पर 20 से ज्यादा लोगों से ठगी कर चुका है। एसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय दंड संहिता के तहत धारा 420 व 406 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


मैसेज खोलते ही खाते से निकल गए पांच लाख
गाजियाबाद। नंदग्राम के हिंडन विहार में व्यापारी को मोबाइल में आए मैसेज को खोलकर पढ़ना भारी पड़ गया। लिंक खुलते ही व्यापारी का मोबाइल हैक हो गया और खाते से पांच लाख की रकम निकल गई।
विज्ञापन

व्यापारी मोहम्मद जुनैद ने बताया कि उनके मोबाइल में एक मैसेज आया था। उन्होंने जैसे ही लिंक को खोला तो मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद उन्होंने कुछ देर के लिए मोबाइल को अलग रख दिया। जब दोबारा उन्होंने मोबाइल देखा तो उनके खाते से पांच लाख रुपये निकलने का मैसेज आया। मामले में पुलिस को शिकायत दी। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर टीम रकम को फ्रीज कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed