फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Chased for 30 meters, beaten and stabbed, condition critical

Ghaziabad News: तीस मीटर तक दौड़ाया, पीटकर चाकू मारा, हालत गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Chased for 30 meters, beaten and stabbed, condition critical
साहिबाबाद। शहीद नगर केबी ब्लॉक निवासी इमरान के भाई अमन से रुपयों के पुराने लेनदेन और रंजिश की वजह से कुछ लोगों ने रास्ते में घेरकर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले अमन को घर से 30 मीटर दूर तक दौड़ाया और फिर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। चाकू व छुरी भी घोंपी। जीटीबी अस्पताल में घायल को भर्ती कराया गया, जहां उसके 50 टांके आए हैं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात पांच अप्रैल की रात करीब 9ः30 बजे की है। पुलिस ने क्षेत्र के ही रहने वाले लुकमान, जुन्नी, अर्शी, नसरू मलिक, कैफ, अनस उर्फ हथौड़ा समेत कुछ अज्ञात लोगों पर घायल के भाई इमरान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में इमरान ने बताया कि पांच अप्रैल की रात करीब 9ः30 बजे नसरू कबाड़ी, कैफ, लुकमान, जुन्नी, अर्शी, अनस उर्फ हथौड़ा व अन्य उनके भाई अमन को तलाश करते हुए घर में घुस आए। तभी अमन को घर के बाहर देख उसका पीछा किया। 30 मीटर तक दौड़ाकर उसे रोक लिया और लाठी-डंडो से पीटने लगे। लाठी डंडे से पीटा और इसी बीच चाकू व छुरी निकालकर उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। अमन की गर्दन व आसपास के हिस्से में चाकू लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसी बीच भीड़ इकट्ठी होने पर हमलावर हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। वह अमन को लेकर पास के अस्पताल गए, जहां से जीटीबी रेफर कर दिया गया। इमरान का कहना है कि अमन की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उसे 50 टांके लगाए गए हैं। इमरान ने बताया कि छोटे भाई अमन और लुकमान में पैसों का लेनदेन था। बीते दिनों लुकमान ने अपने 500 रुपये मांगे, जिस पर विवाद हुआ तो लुकमान ने अमन का फोन तोड़ दिया। कहासुनी हुई तो आसपास के लोगों ने विवाद शांत करा दिया था। तभी से आरोपी उससे रंजिश मान रहे थे। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि आरोपी नसरू और कैफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed