फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Chaos created in Ghaziabad shortly before Chief Minister s convoy passed

UP: मुख्यमंत्री योगी का काफिला गुजरने से कुछ समय पहले मचाया गया उत्पात, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

Mon, 04 Nov 2024 11:19 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, इंदिरापुरम (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, इंदिरापुरम (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 04 Nov 2024 11:19 PM IST
सार

UP News Today: कार सवारों की हरकत पता चलते ही वहां सीएम की सुरक्षा में तैनात पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पांच कारों को कब्जे में लिया है।

विज्ञापन
Chaos created in Ghaziabad shortly before Chief Minister s convoy passed
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एलिवेटेड रोड पर कार सवार द्वारा सीएम के काफिले के आने से कुछ समय पहले ही हुड़दंग की गई थी। इस मार्ग पर पुलिसकर्मी भी तैनात थे। कार सवार सभी आरोपी बराती थे। हुड़दंग में शामिल दो गाड़ियां मॉडिफाई थीं। हालांकि सीएम के काफिले से पहले आरोपी निकल चुके थे। 

विज्ञापन

बरात रविवार रात लगभग आठ बजे एलिवेटेड रोड पर खोड़ा कॉलोनी से नंदग्राम जा रही थी। इस दौरान जब बरात का काफिला एलिवेटेड रोड पर इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में पहुंचा तो कुछ कारें तो आगे चली गईं। कुछ कार चालकों ने अपनी कार रोक ली। कार के चालक अपनी कार की छत पर आतिशबाजी करने लगे। कार सवारों की इस हरकत से मार्ग अवरुद्ध होने पर वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिस समय कार सवार हुड़दंग कर रहे थे उससे कुछ देर बाद ही सीएम योगी आदित्यनाथ का काफिला वहां से गुजरना था। कार सवारों की हरकत पता चलते ही वहां सीएम की सुरक्षा में तैनात पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने पुलिस फोर्स के साथ इस दौरान दो मॉडिफाइड समेत पांच कारों को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन

सीएम की सुरक्षा में चूक
सीएम की सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात था। बरात का काफिला होने व तेजी से गुजर जाने के चलते यूपी गेट से पुलिस फोर्स ने अन्य वाहनों की तरह उन्हें भी प्रवेश दे दिया। हालांकि समय रहते पुलिस ने मार्ग से वाहनों की कतार हटा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed